Covid : देश में कोविड के एक्टिव केस 7 हजार के पार, 269 नए मामले

Read Time:  1 min
कोविड
कोविड
FONT SIZE
GET APP

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भारत में कोविड-19 के 269 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद देश में कुल एक्टिव केस लगभग 7,400 हो गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भारत में कोविड-19 के 269 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद देश में कुल एक्टिव केस लगभग 7,400 हो गए हैं। इस दौरान 9 मरीजों की मौत भी हुई। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। आइए जानते हैं राज्यों के सक्रिय मामलों की ताजा स्थिति।

राज्यों में एक्टिव केस की स्थिति-
केरल – 2,109 केस
गुजरात – 1,437 केस
पश्चिम बंगाल – 747 केस
दिल्ली – 672 केस
महाराष्ट्र – 613 केस
कर्नाटक – 527 केस  
तमिलनाडु – 232 केस
राजस्थान – 180 केस
मध्य प्रदेश – 120 एक्टिव केस
आंध्र प्रदेश- 102 केस
 हरियाणा- 97 केस
 छत्तीसगढ़ और सिक्किम -50 केस
ओडिशा – 45 केस
बिहार – 41 केस
अरुणाचल प्रदेश -0
 मिजोरम -0

मौतों का आंकड़ा

केरल में शनिवार को 3 मौतें हुईं, जिनमें 83 और 67 वर्षीय पुरुष शामिल थे। दोनों की मौत गुर्दे के प्रत्यारोपण के बाद हुई। एक 61 वर्षीय मरीज की भी मौत हुई, जिनके टाइप 2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। महाराष्ट्र में 4 मौतें दर्ज हुईं, राजस्थान में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हुई, जो निमोनिया से पीड़ित थीं। तमिलनाडु में भी एक मौत हुई है।

रिकवरी की स्थिति

अब तक लगभग 11,967 मरीजों को सफलतापूर्वक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार संक्रमण की मॉनिटरिंग कर रहा है और जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील जारी कर रहा है।

Read more : Ahmedabad : अहमदाबाद में विमान हादसे में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी, शवों की तलाश और पहचान में जुटी पुलिस

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।