పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Ghaziabad : पति की जीभ काटने के बाद पुलिस से भिड़ी महिला

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 21, 2026 • 11:28 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दी और इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गई।

REEL बनाने से रोकने पर भड़की महिला

सोशल मीडिया को लेकर विवाद बना हिंसा की वजह- महिला का आरोप है कि उसका पति उसे सोशल मीडिया पर रील बनाने से रोकता था, जिस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

‘मैंने शादी के बाद पति और सास को बता दिया था कि मैं अपनी शर्तों पर ही ससुराल में रहूंगी। मुझसे झगड़ा मोल मत लेना, अगर किसी ने मुझे ‘तू’ भी कहा, तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी।’

ये कहना है गाजियाबाद (Ghaziabad) की ईशा का, जिस पर पति विपिन की जीभ काटने का आरोप है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

बहू की खौफनाक स्टोरी

गाजियाबाद ईशा की सास गीता ने थाने में बहू की खौफनाक स्टोरी सुनाई। कहा- शादी के बाद मेरा बेटा (Vipin) बहू के मंसूबे समझ ही नहीं पाया था। शादी के 1 महीने बाद ही हमें पता चला कि वो छिपकर शराब और सिगरेट पीती थी। अपनी रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती थी

जब विपिन ने उसके पास सिगरेट देख ली, तो वो बेडरूम में उसके सामने ही पीने लगी। विपिन ने कहा- तुम प्रेग्नेंट होगी, तो बच्चे पर बुरा असर पड़ेगा, मगर वो नहीं मानती थी। अब तो उसने मेरे बेटे की जीभ ही काट दी।

थाने में भी ईशा पुलिस वालों से भिड़ गई। वह कहने लगी- पति कहता था कि अंडा करी नहीं खाऊंगा, तो मैंने सब्जी फेंक दी। फिर वो डांटता रहा, गुस्से में मैंने जीभ ही काट दी।

जून में शादी, 1 महीने बाद सिगरेट, शराब पीने का पता चला

ये कहानी गाजियाबाद के संजयपुरी गली नंबर बेगमाबाद में जून, 2025 से शुरू होती है। जब राम अवतार और गीता ने अपने इकलौते बेटे विपिन की शादी ईशा से की।

घर बहुत छोटा था, इसलिए ऊपर की मंजिल पर कमरा बनवाकर विपिन पत्नी के साथ वहीं पर रहने लगा। ईशा मेरठ के मलियाना इलाके की रहने वाली है। विपिन मोदीनगर में एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है।

सोमवार रात को ईशा ने अपने और पत्नी के लिए अंडा करी बनाई थी। 8 बजे जब विपिन घर वापस लौटा, तो पत्नी से कहा- मैं रोज-रोज अंडे नहीं खा सकता हूं।

ईशा ने कहा-

ईशा ने कहा- फिर अपने और मेरे लिए चिकन ऑर्डर कर दो। ये कहते हुए उसने पलंग के नीचे से शराब की बोतल निकाल ली। विपिन इस बात को लेकर गुस्सा हो गया।

रात 11 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। 2 घंटे चले इस झगड़े में ईशा ने रात 1 बजे विपिन को कई थप्पड़ मारे।

पति ने बचाव किया, तो प्यार करने के बहाने ईशा ने विपिन की जीभ अपने दांतों के बीच पकड़ ली और तेजी से काट दी। विपिन का मुंह खून से भर गया। दर्द से बिल-बिलाते हुए, वो उसी हालत में सीढ़ियों से नीचे उतर आया।

जीभ का टुकड़ा, वो हाथ में पकड़े हुए था, उसने मां को दिखाते हुए इशारा किया कि कट गई है। मां को यही लगा कि उसकी पत्नी ईशा ने चाकू से जीभ काटी है। जब मोहल्ले की और महिलाएं इकट्‌ठा हो गईं और उन्होंने ईशा की पिटाई कर दी, तब उसने बताया कि चाकू नहीं मैंने अपने दांतों से ये जीभ काट दी है।

अब FIR पढ़िए…

मेरी बहू का कैरेक्टर ठीक नहीं…

गाजियाबाद विपिन की मां गीता ने बहू ईशा पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में लिखा- मेरे बेटे विपिन की शादी 7 महीने पहले मेरठ की ईशा के साथ हुई थी। ईशा का चरित्र ठीक नहीं है, वह बीड़ी और सिगरेट पीती है। कई बार पति से शराब मंगाकर पीती थी। विपिन मना करता ताे उसे छोड़कर जाने की धमकी देती थी। मेरे बेटे के साथ मारपीट व गाली गलौज करती है। सोमवार की रात दांतों से मेरे बेटे की जीभ काट दी, जो मेरठ के अस्पताल में भर्ती है।

अन्य पढ़े: National- स्पेस की दिग्गज सुनीता विलियम्स का संन्यास, 9 बार अंतरिक्ष यात्रा का रिकॉर्ड

ईशा थाने में महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ी

मोदीनगर पुलिस जब आरोपी ईशा को पकड़कर थाने लाई तो वह महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। जिसके बाद महिला पुलिस को भी लगा कि यह बदतमीज महिला है, कुछ भी कर सकती है।

ईशा ने पुलिस से कहा कि मैं नशे में नहीं हूं, मुझे मेरी सास ने महिलाओं से पिटवाया है। मुझे बहुत मारा पीटा, मुझे बचाया नहीं गया।

ईशा ने आगे कहा- रात में मेरा पति से झगड़ा हुआ था। मैंने चोरी से शराब पी रखी थी, वो अंडा करी नहीं खाना चाहता था, इसलिए मैंने सब्जी उठाकर फेंक दी। विपिन ने मुझे मनाया, उसके बाद मेरी पति से मारपीट हो गई। पति मुझे बंद कमरे में डांटता रहा तो मैंने गुस्से में आकर उसकी जीभ काट दी।

विपिन मुझे शराब पीने और इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोकता था। उसने पुलिस को ये भी बताया कि मैं पिछले 6 महीने में शादी के बाद पति को 8-10 बार पीट चुकी हूं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #GhaziabadNews #DomesticViolence #CrimeNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.