Bihar : गैंगरेप के बाद लड़की को घसीटकर कुएं में फेंका, मौत

Read Time:  1 min
गैंगरेप
गैंगरेप
FONT SIZE
GET APP

बोली- पांच लड़कों ने किया गंदा काम

सारण में 10वीं क्लास की एक लड़की का गैंगरेप का बाद मर्डर का मामला सामने आया है। लड़की की मां का आरोप है कि पांच लड़कों ने मेरी बेटी के साथ पहले गंदा काम किया उसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया।

डूबने से मेरी बेटी की मौत हो गई। घटना जिले के डेरनी थाना इलाके के एक गांव की बुधवार की है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है।

वहीं मृतक की बड़ी बहन का कहना है कि, मेरी बहन की जान गई है, मुझे पांचों की लाश चाहिए।

बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही लड़की

मृत लड़की की मां का कहना है कि, मैं दो बेटियों के साथ गांव में रहती हूं। मेरे पति प्रदेश से बाहर काम करते हैं। बुधवार की देर शाम हमारी बेटी अपने पुराने घर की तरफ गई थी। तभी पांचों आरोपी वहां पहुंच गए। सभी लड़कों ने मिलकर मेरी बेटी को घसीटा और बाथरूम में ले गए। उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान मेरी बेटी बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही। उसकी चीख सुनकर हमलोग मौके पर पहुंचे।

हम लोगों को देखकर पांचों लड़कों (five boys) ने लड़की का पैर पकड़कर घसीटना शुरू किया और उसे कुएं में फेंक (well) कर खेत की ओर भाग गए। आरोपियों में शामिल एक लड़के ने पहले भी मेरी बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की थी।

अन्य पढ़े: Delhi -समुद्र में जहाज पर हमले से भारत नाराज, ईरान को सख्त संदेश

लड़की की बहना का कहना है कि, पांचों आरोपी हमारे ही गांव के हैं। मैं और मेरा परिवार सभी को जानते हैं। पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद वो एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। अभी तक आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।​​​​​​​ घटना के बाद आक्रोशित हुए लोग

जैसे ही घटना की जानकारी मिली गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वो मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और एक महिला को हिरासत में लिया है।

लड़की की लाश को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के आवेदन और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।