పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bengaluru : शादी के बाद ससुराल में महिला ने दी जान

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 5, 2026 • 11:59 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

शादी के बाद छोड़ी थी नौकरी

बेंगलुरु की एक पूर्व महिला इंजीनियर ने शादी के तुरंत बाद अपनी नौकरी छोड़ दी थी। परिवार और पति की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उसने करियर को बीच में ही रोक दिया था।

ससुराल में शुरू हुआ दुर्व्यवहार

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, शादी के बाद ससुराल में महिला के साथ मानसिक और भावनात्मक दुर्व्यवहार शुरू हो गया। लगातार ताने और गलत सलूक ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया।
बेंगलुरु में 35 वर्षीय पूर्व महिला (poorv mahila) सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घरेलू कलह और दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. रिटायर्ड एएसआई पिता ने पति और सास पर हत्या का शक जताया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) के सोलादेवनहल्ली इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 35 वर्षीय पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. सुषमा ने कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति पुनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

सुषमा के पिता, पुलिस विभाग में रिटायर्ड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) हैं. उनकी शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने सुषमा के पति पुनीत कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुनीत एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है.

शादी में दिए थे 10 लाख कैश और सोना

सुषमा और पुनीत की शादी 5 साल पहले हुई थी और उनका 4 साल का एक बेटा भी है. सुषमा पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी. लेकिन कुछ साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. सुषमा के पिता टी.डी. प्रभाकरमूर्ति के अनुसार शादी के समय उन्होंने 10 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के आभूषण दहेज के रूप में दिए थे. सुषमा ने अपने पैसों से एक कार भी खरीदी थी. इसके बावजूद, पुनीत और उसकी मां कल्पना लगातार और दहेज की मांग कर रहे थे.

अन्य पढ़े: Bhopal : इंदौर में डेढ़ साल की बच्ची डूबी, मौत

खाना बनाने को लेकर हुआ था आखिरी झगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ महीनों से घर में छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़े होते थे. घटना से एक दिन पहले (सोमवार), सुषमा और उसकी सास कल्पना के बीच खाना बनाने को लेकर तीखी बहस हुई थी. मायके वालों का आरोप है कि सास उसे खाना बनाने से रोकती थी और विभिन्न मुद्दों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी.

पिता ने जताया हत्या का संदेह

सुषमा के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘हमें संदेह है कि उन्होंने पहले सुषमा की हत्या की और फिर उसे फंदे से लटका दिया.’ पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

अन्य पढ़े:

#Bengaluru #CareerPause #MarriageDecision #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.