తెలుగు | Epaper

National : संजय कपूर के निधन के बाद अब ये होंगे नए चेयरपर्सन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : संजय कपूर के निधन के बाद अब ये होंगे नए चेयरपर्सन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के निधन के बाद उनकी कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने अब अपने नए चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है। कंपनी ने जेफरी मार्क ओवरली को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा नया चेयरमैन घोषित किया है। संजय कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए, कंपनी ने उन्हें मरणोपरांत “चेयरमैन एमेरिटस” (मानद अध्यक्ष) की उपाधि दी है। नए चेयरपर्सन अब करीब ₹30,000 करोड़ मार्केट वैल्यू वाली इस दिग्गज कंपनी की बगाडोर संभालेंगे।

 कैसे हुआ संजय कपूर का निधन?

12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक मधुमक्खी निगलने के बाद उन्हें एलर्जिक रिएक्शन और कार्डियक अरेस्ट हुआ। इस दुखद घटना ने कंपनी, उद्योग जगत और फिल्मी दुनिया को भी झकझोर कर रख दिया।

कौन हैं जेफरी मार्क ओवरली?

  • जेफरी मार्क ओवरली के पास 43 वर्षों का इंटरनेशनल इंडस्ट्री अनुभव है।
  • उन्होंने सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में डिग्री ली है।
  • वह 2021 से स्वतंत्र निदेशक के तौर पर Sona Comstar के बोर्ड से जुड़े रहे हैं।
  • वह जनरल मोटर्स, ब्लैकस्टोन, डेल्फी और कोहलर जैसी दिग्गज कंपनियों में कार्य कर चुके हैं।
  • संचालन, निर्माण और प्राइवेट इक्विटी में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें चेयरमैन बनाया गया है।

 Sona Comstar क्या करती है?

  • 1995 में स्थापित, यह कंपनी ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी है।
  • कंपनी का मुख्यालय गुरुग्राम में है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स अमेरिका, मैक्सिको, सर्बिया और चीन में भी स्थित हैं।
  • कंपनी का मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये से अधिक है और यह EV पार्ट्स, सेंसर और सॉफ्टवेयर जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करती है।

 संजय कपूर का योगदान

  • 2019 से कंपनी के चेयरमैन रहते हुए, उन्होंने सोना कॉमस्टार को एक ग्लोबल ऑटो टेक्नोलॉजी लीडर बनाने में अहम भूमिका निभाई।
  • उन्होंने कंपनी को आर्थिक संकटों से उबारकर, ब्लैकस्टोन के साथ रणनीतिक साझेदारी और कॉमस्टार मर्जर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
  • उनके विज़न के चलते कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्मार्ट सेंसर और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए।

Read more : Bihar : मेरी जान को खतरा, मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए”, तेज प्रताप का दावा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870