పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News: एके शर्मा का कड़ा रुख , अधिकारीयों को भरी सभा में फटकार

Author Icon By digital
Updated: July 24, 2025 • 3:02 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने यूपीपीसीएल(UPPCL) अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और मुरादाबाद में 10 मिनट की बिजली कटौती पर 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया. सुल्तानपुर में जनता की बिजली समस्या सुनकर उन्होंने ‘जय श्रीराम’ का नाम लिया. शर्मा की कार्रवाई जनता में उम्मीद जगाती है.

एके शर्मा गुजरात कैडर (1988 बैच) के तेज तर्रार आईएएस अधिकारी, वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में बिजली विभाग के मंत्री हैं. इस समय वो काफी सुर्खियों में हैं. वजह कई हैं लेकिन इस खबर में केवल तीन का जिक्र करेंगे. पहले बात करते हैं कि यूपीपीसीएल (UPPCL) की उस मीटिंग की जिसमें उन्होंने अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई. एक हद तक उनका गुस्सा होना लाजिमी था. उन्होंने साफ साफ कहा कि क्या हमें बदनाम करने की सुपारी ले रखी है? जनता को फेस करिए तब पता चलेगा.

AK शर्मा के हाईवोल्टेज झटके

दरअसल, जिस मीटिंग में उन्होंने ये सारी बातें कहीं, उनमें यूपीपीसीएल चैयरमैन सहित कई आला दर्जे के अधिकारी मौजूद थे. इस मीटिंग में गुस्से से उनका लाल होना, इस बात का साफ इशारा है कि कहीं न कहीं वो भी बिजली विभाग से परेशान हैं. विभाग और इसके अधिकारियों के कामकाज से खुश नहीं हैं. तभी तो वो इतने फायर हो गए. वरना भरी सभा और मीडिया की मौजूदगी में इतना तो नहीं डांटते.

सुल्तानपुर का वीडियो हुआ था वायरल

अब बात करेंगे उन दो मामलों की जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. पहला मामला है- सुल्तानपुर के सूरापुर का है. जबकि दूसरा मामला है मुरादाबाद का. सबसे पहले सुल्तानपुर का जिक्र. बिजली मंत्री एके शर्मा यहां पहुंचे थे. स्थानीय व्यापरियों ने उनके काफिले को घेर लिया. वो अपनी गाड़ी से उतरे. पहले तो उनका स्वागत किया गया. फूल-माला चढ़ाई गई.

इसके बाद लोगों ने बिजली कट का मामला उठा दिया. वहां उनके स्वागत में खड़े सभी लोगों ने एक ही सुर में कहा कि सर, यहां बिजली नहीं आती. 24 घंटे में बस 3 घंटे ही बिजली आती है. बहुत परेशान हैं. अधिकारी सुन नहीं रहे हैं. आप ही बताइये क्या करें. आप ही कुछ करिए…यह सुनते ही एके शर्मा दोनों हाथ जोड़ते हुए बोले- ठीक है, ठीक है देखते हैं. फिर दोनों हाथ उठाकर जयकारा लगाने लगे. उन्होंने कहा, शंकर भगवान की, जय श्री राम, जय बजरंगबली की…इसके बाद वो गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए और लोग जयकारा लगाते रहे.

ये भी पढ़े

SIR मामले पर संसद परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन, सोनिया भी हुईं शामिल

ak sharma bjp breaking news Corruption in Delhi Hindi News letest news UPPCL

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.