పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News: राजभर वोटरों को लुभाने के लिए अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव

Author Icon By digital
Updated: May 2, 2025 • 10:49 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

 चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अभी ठीक ठाक समय बचा हुआ है। लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजभर वोटरों को लुभाने के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो गोमती नदी के किनारे महाराजा सुहेलदेव की बड़ी प्रतिमा स्थापित करेंगे। इस दौरान उनका हथियार अष्टधातु से बनाया जाएगा।

सोने की तरह चमकेगी तलवार : अखिलेश यादव

दरअसल, शुक्रवार को सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राजधानी के सबसे कीमती जगह गोमती रिवर फ्रंट पर वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा, महाराजा के हाथ में जो तलवार थी, वो भी सोने की तरह चमकती हुई दिखाई देगी। अगर जरूरत पड़ी तो सोने और अष्टधातु को मिलाकर उनकी तलवार बनाई जाएगी।

जातिगत जनगणना पर अखिलेश यादव ने कही यह बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जाति जनगणना का भी मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि PDA समाज और देश की 90 फीसदी जनता जातिवार जनगणना के पक्ष में है। उन्होंने दावा किया की यह पहला कदम है, जिसके बाद पिछड़ों को अपना अधिकार मिलेगा।

इन जिलों में राजभर वोट का दबदबा

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में राजभर वोटर्स निर्णायक की भमिका में हैं, जिनमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, जौनपरु, गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले शामिल हैं। कहा जाता है कि इन जिलों की सीटों पर यही वोटर्स नेताओं की तकदीर तय करते हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Akhilesh Yadav breakingnews latestnews politics Samajwadi Party trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.