16000 layoffs : ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने दुनिया भर में करीब 16,000 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने की पुष्टि की है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी छंटनी है।
कंपनी का कहना है कि यह फैसला संगठनात्मक बदलावों के तहत लिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Beth Galetti ने कहा कि कंपनी अनावश्यक मैनेजमेंट लेयर्स को कम कर भविष्य के लिए खुद को मजबूत बना रही है।
अन्य पढ़े: ब्रिटिश राजनीति में बड़ा उलटफेर
अमेज़न ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित कर्मचारियों को सहयोग (16000 layoffs) दिया जाएगा। अमेरिका में कर्मचारियों को नई नौकरी तलाशने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा और उसके बाद सेवेरेंस पैकेज, हेल्थ इंश्योरेंस व आउटप्लेसमेंट सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि रणनीतिक क्षेत्रों में भर्ती और निवेश जारी रहेगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :