తెలుగు | Epaper

Indore : मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल, 83 वर्षीय महिला का देहदान

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Indore : मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल, 83 वर्षीय महिला का देहदान

इंदौर में 83 वर्षीय वृद्धा के निधन के बाद उनके लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए परिजन ने उनकी देह दान की है। इसी कड़ी में उनकी आंखें और त्वचा भी दान की है जिससे दूसरे लोगों की अंधियारी जिंदगी में उजियारा होगा।

मंगला सहाने (83) (Mangala Sahaane) निवासी टेलीफोन नगर के निधन बाद परिवार ने यह फर्ज अदा किया। वह धार्मिक प्रवृत्ति की थी और कुछ दिनों से बीमार थी। दुख की इस घड़ी में परिजनों ने अंग और देहदान कर समाज के समक्ष परोपकार का अनुकरणीय संदेश दिया है।

उनके दामाद डॉ. प्रमोद बंसोड़ ने बताया कि स्व. मंगला ने जीवित रहते हुए जनवरी 2023 में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में देहदान (body donation) का संकल्प पत्र भरकर रजिस्ट्रेशन कराया था। उनके निधन के बाद बेटी जयश्री और दामाद डॉ. प्रमोद बंसोड़ (संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, वीर सावरकर मंडल) ने उनके संकल्प को जिम्मेदारीपूर्वक पूर्ण किया।

अन्य पढ़े: Gulf countries : ईरान हमलों से खाड़ी संकट, तेल कीमतों में उछाल

इंदौर: नेत्र दान एमके इंटरनेशनल आई बैंक में, त्वचा दान चोइथराम स्किन बैंक में और देह दान की प्रक्रिया एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुई। उनके निवास पर आयोजित अंतिम विदाई के दौरान मध्य प्रदेश शासन की ओर से सम्मान स्वरूप पुलिस द्वारा “गार्ड ऑफ ऑनर”दिया गया।

इस अवसर पर भोपाल के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. सलिल भार्गव और मुस्कान ग्रुप के सेवादार संदीपन आर्य और जीतू बगानी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंग और देहदान की प्रक्रिया की जानकारी साझा की। तकनीकी सेवाएं गोपाल सिरोके और जयवंत निकम की टीम द्वारा प्रदान की गईं।

परिजनों ने बताया कि दिवंगत के नेत्रों से दृष्टिहीनों को नई रोशनी मिलेगी, त्वचा जले हुए मरीजों के उपचार में सहायक होगी और उनका शरीर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए एनाटॉमी के अध्ययन में अमूल्य योगदान देगा।

अन्य पढ़े:

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Rajasthan- कोटा के कैथून में 5 हजार साल पुराने मंदिर में रावण के भाई विभीषण की होती है पूजा

Rajasthan- कोटा के कैथून में 5 हजार साल पुराने मंदिर में रावण के भाई विभीषण की होती है पूजा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870