తెలుగు | Epaper

Railway- आंध्र प्रदेश–तेलंगाना को बड़ी सौगात, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Railway- आंध्र प्रदेश–तेलंगाना को बड़ी सौगात, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) दिल्ली से सिकंदराबाद के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इस हाईटेक ट्रेन (Hightech Train) के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा पहले से ज्यादा तेज, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी। रेलवे जल्द ही इसके संचालन को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

दिल्ली–सिकंदराबाद रूट पर मिलेगा नया विकल्प

फिलहाल दिल्ली–हैदराबाद रूट पर राजधानी एक्सप्रेस (Rajadhani Express) समेत कई तेज ट्रेनें चलती हैं, लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ के कारण सफर अक्सर असहज हो जाता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा। व्यापार, शिक्षा और निजी कारणों से इस रूट पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, ऐसे में यह ट्रेन खासतौर पर फायदेमंद साबित होगी।

जनवरी 2026 के आसपास हो सकता है शुभारंभ

रेलवे सूत्रों के अनुसार, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ जनवरी 2026 के आसपास या उसके अंत तक किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। शुरुआत में यह ट्रेन गुवाहाटी–हावड़ा रूट पर लॉन्च होगी, जिसके बाद दिल्ली–सिकंदराबाद रूट पर इसके संचालन की योजना है।

16 कोच, 823 यात्रियों की क्षमता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और इसमें करीब 823 यात्रियों के सफर की व्यवस्था रहेगी। इसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि व्यावहारिक रूप से यह ट्रेन 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे दिल्ली से सिकंदराबाद की यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पूरी तरह आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इसके कोचों में सेंसर युक्त ऑटोमैटिक दरवाजे होंगे, जिससे चढ़ना-उतरना आसान होगा। वेस्टिब्यूल कनेक्शन, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और कम शोर वाली तकनीक सफर को ज्यादा आरामदायक बनाएगी।

सुरक्षा और साफ-सफाई पर खास ध्यान

सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन में ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम दिया गया है। वहीं, साफ-सफाई बनाए रखने के लिए एडवांस डिसइंफेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कुल मिलाकर, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली–सिकंदराबाद रूट पर यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का नया अनुभव देने वाली है

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब शुरू होगी?

भारतीय रेलवे ने इस स्लीपर ट्रेन के रूट का एलान भी कर दिया है। ये वंदे भारत ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। नए साल 2026 में 17 या 18 जनवरी के दिन इस ट्रेन की शुरुआत की जा सकती है।

Read More :

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

हिमाचल में बड़ा बदलाव, होमस्टे पर सुक्खू का नया फैसला!

हिमाचल में बड़ा बदलाव, होमस्टे पर सुक्खू का नया फैसला!

धरती उगलने लगी आग, छतरपुर में मचा हड़कंप

धरती उगलने लगी आग, छतरपुर में मचा हड़कंप

Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870