పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Maharashtra MLC Elections : 9 सीटों पर घोषणा, राजनीतिक हलचल तेज

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 16, 2026 • 12:59 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उद्धव ठाकरे पर चर्चा

क्या फिर बन पाएंगे MLC?- इस चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या उद्धव ठाकरे एक बार फिर विधान परिषद के सदस्य (MLC) बन पाएंगे या नहीं।

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा परिषद की नौ सीटें मई में खाली हो रही हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान 12 मई को होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार की एनसीपी के महाराष्ट्र प्रमुख शशिकांत शिंदे, (Shashikant Shinde) दिवंगत अजीत पवार गुट की एनसीपी के अमोल मिटकरी समेत कुल नौ एमएलसी के कार्यकाल खत्म होने से ये सीटें रिक्त हो रही हैं।

12 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन 23 अप्रैल से शुरू होगा और पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। उम्मीदवार 4 मई 2026 तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। (Voting May 12) मतदान 12 मई को होगा। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। 12 मई को ही मतगणना होगी। शाम पांच बजे के बाद से मतगणना की जाएगी। 

13 मई को खत्म हो रहा इन सदस्यों का कार्यकाल

​आयोग द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, नौ MLCs का कार्यकाल 13 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है, जिसके कारण इन चुनावों का आयोजन ज़रूरी हो गया है। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उनमें संजय किशनराव केनेकर, नीलम दिवाकर, उद्धव ठाकरे, संदीप दिवाकर जोशी, दादा राव यादवराव केचे, अमोल रामकृष्ण मिटकरी, रणजीत सिंह विजय सिंह मोहिते-पाटिल, राजेश धोंडीराम राठौड़ और शशिकांत जयवंत राव शिंदे शामिल हैं।

अन्य पढ़े: Lok Sabha Three Bills : लोकसभा में आज तीन अहम बिल

क्या उद्धव ठाकरे फिर से बन पाएंगे MLC? 

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं, जिनमें शिवसेना (उबाठा) के 21 विधायक हैं। इसके बाद कांग्रेस के 16 और एनसीपी-एसपी के 10 विधायक हैं। अन्य के खाते में 12 सीटें हैं। बीजेपी के 132 विधायक, एकनाथ शिंदे गुट के 56 और एनसीपी के 41 विधायक हैं। विपक्ष के पास कम विधायक होने की वजह से उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी अपने बल पर एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उद्धव ठाकरे एक बार फिर से विधानसभा परिषद में जा पाएंगे। विपक्ष सिर्फ एक ही सीट जीतने की स्थिति में है। 

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MaharashtraPolitics #MLCElection #UddhavThackeray #BreakingNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.