తెలుగు | Epaper

National : 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्रॉप्ट मार्क 1A फाइटर जेट्स खरीद की मंजूरी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्रॉप्ट मार्क 1A फाइटर जेट्स खरीद की मंजूरी

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) बीते कुछ सालों से फाइटर जेट्स की कमी से जूझ रही है। वायुसेना को कुल 42 स्क्वाड्रन की दरकार है, जबकि वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास सिर्फ 29 स्क्वाड्रन हैं। इनमें से भी कई पिछली जेनरेशन के फाइटर जेट्स शामिल हैं। इसके कारण वायुसेना जल्द से जल्द अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है, ताकि वह दो मोर्चों पर दुश्मनों से लोहा ले सके। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मार्क 1A फाइटर जेट (LCA Mark1A) खरीदने के लिए 62 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

HCL को मिला ऑर्डर

एक हाई लेवल मीटिंग के बाद फाइटर जेट्स खरीदने की मंजूरी दी गई है। इसके बाद HAL के लिए फाइटर जेट्स बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। मोदी सरकार के मेक इन इंडिया के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को बड़े पैमाने पर वायुसेना से ऑर्डर मिले हैं। (HAL) को सभी तरह के स्वदेशी लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और उनके इंजन बनाने के ऑर्डर मिले हैं। HAL को LCA मार्क 1A फाइटर जेट के लिए यह दूसरा ऑर्डर होगा। इससे पहले सरकार HAL को 83 एयरक्राफ्ट्स बनाने का ऑर्डर दे चुकी है। इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए HAL को 2028 तक का टारगेट दिया गया है।

तेजस का एडवांस वर्जन है लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मार्क 1A

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मार्क 1A, तेजस का एडवांस वर्जन है। इसमें नए व अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हुए हैं। LCA मार्क-1A का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा स्वदेशी है। यह तेजस की ही तरह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है। HAL ने तेजस को लेकर कहा कि हम जल्द ही भारतीय वायुसेना को तेजस की डिलीवरी शुरू कर देंगे। जानकारी के अनुसार, LCA मार्क 1A, MiG-21, MiG-23 और MiG-27 को रिप्लेस करेगा। भारतीय वायुसेना में 62 साल तक सर्विस देने के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान 19 सितंबर को रिटायर हो रहा है।


दुनिया का पहला फाइटर जेट कौन सा था?

25 जुलाई, 1944 को, Me 262 युद्ध में इस्तेमाल होने वाला पहला जेट विमान बना, जब इसने म्यूनिख के ऊपर उड़ रहे एक ब्रिटिश फ़ोटो-टोही विमान मॉस्किटो पर हमला किया। एक लड़ाकू विमान के रूप में, इस जर्मन जेट ने मित्र देशों की बमवर्षक टुकड़ियों के खिलाफ भारी मारक क्षमता दिखाई।


फाइटर जेट का मतलब क्या होता है

लड़ाकू विमान लड़ाकू विमान एक ऐसा सेन्य विमान होता है जो किसी अन्य सेना के विमानों के साथ हवा से हवा में लड़ाई करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

Read more : कोर्ट ने कार्टूनिस्ट को 10 दिन में माफीनामा देने का आदेश दिया

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870