తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : ASSAM-असम में बहुविवाह प्रतिबंध विधेयक पास

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : ASSAM-असम में बहुविवाह प्रतिबंध विधेयक पास

गुवाहाटी असम विधानसभा में बहुविवाह (Polygamy) पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विधेयक पारित कर दिया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस कानून के तहत अगर कोई ऐसा करता है तो उसे सात साल की जेल हो सकती है। साथ ही पीड़ित को 1.40 लाख रुपये मुआवजा देने का भी प्रावधान है।

विधानसभा में विधेयक पर व्यापक चर्चा

विधेयक को पास करने से पहले असम विधानसभा (Assam Assembly) में इसे लेकर चर्चा भी हुई। इस मौके पर सूबे के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर मैं असम में दोबारा सत्ता में आता हूं तो पहले सत्र में हम असम में यूसीसी लाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुविवाह विरोधी अधिनियम असम में यूसीसी की ओर पहला कदम है।

विधेयक के प्रमुख प्रावधान

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा (Himant Viswa Sarma) ने मंगलवार को विधानसभा में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला यह विधेयक पेश किया था। विधेयक में बहुविवाह को अपराध घोषित करने का प्रावधान है और दोषी पाए जाने पर सात साल तक जेल की सजा हो सकती है।विधेयक के प्रावधानों से अनुसूचित जनजाति (एसटी) के सदस्यों और छठी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को अलग रखा गया है।

विपक्ष की अनुपस्थिति में पेश हुआ विधेयक

विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमरी की अनुमति के बाद राज्य के गृह और राजनीतिक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे शर्मा ने ‘असम बहुविवाह निषेध विधेयक-2025’ पेश किया। यह विधेयक कांग्रेस, माकपा और रायजोर दल के विधायकों की अनुपस्थिति में पेश किया गया, जो सिंगर जुबिन गर्ग की मौत मामले पर चर्चा के बाद सदन से बाहर चले गए।

विधेयक का उद्देश्य

विधेयक के ‘उद्देश्यों एवं कारणों के विवरण’ के अनुसार, इसका उद्देश्य राज्य में बहुविवाह और बहुपत्नी विवाह की प्रथाओं को प्रतिबंधित करना और समाप्त करना है। हालांकि, यह प्रावधान छठी अनुसूची के क्षेत्रों और किसी भी अनुसूचित जनजाति के सदस्यों पर लागू नहीं होंगे।

Read More :

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870