Assembly elections 2026 : इस वर्ष तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार इन राज्यों में चुनाव अप्रैल में कराए जाने की संभावना है, जबकि चुनाव कार्यक्रम मार्च के मध्य तक घोषित किया जा सकता है।
चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। फिलहाल वे असम में सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की तैयारी और चुनावी प्रबंधन की समीक्षा कर रहे हैं।
अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और (Assembly elections 2026) असम की विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त होने वाला है, जबकि पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होगा। मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी कर दी गई है और अन्य राज्यों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
इन तैयारियों के बीच राजनीतिक दल चुनावी मुकाबले के लिए सक्रिय हो गए हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :