తెలుగు | Epaper

Latest News : दिल्ली में ‘अटल कैंटीन’ का शुभारंभ

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : दिल्ली में ‘अटल कैंटीन’ का शुभारंभ

केवल 5 रुपये में भरपेट पौष्टिक भोजन

  • सरकार ने कम आय वर्ग और मजदूर वर्ग के लिए किफायती भोजन योजना शुरू की।
  • अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर संचालित होने वाली यह कैंटीन दिल्लीभर में चरणबद्ध तरीके से खोली जाएगी।

जन–जन के लिए सुलभ और सस्ता भोजन

  • मात्र 5 रुपये में स्वादिष्ट और पौष्टिक थाली उपलब्ध कराई जाएगी।
  • खासतौर पर रोज मेहनत करने वाले श्रमिकों, रिक्शा चालकों, छात्रों और जरूरतमंदों के लिए लाभकारी।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो भी आपको अपने खाने की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली के तिमारपुर में सीएम रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन (Atal Canteen) का शिलान्यास कर दिया है, जहां महज 5 रुपये में भरपेट पौष्टिक खाना मिलेगा। दिल्ली चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने 5 रुपये में पौष्टिक भोजन खिलाने का वादा किया था। 25 दिसंबर को दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने के रोडमैप पर रेखा गुप्ता सरकार चल रही है।

दिल्ली में कहां मिलेगा 5 रुपये में पौष्टिक खाना?

दिल्ली की (CM) रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, ”तिमारपुर स्थित जेजे क्लस्टर की संजय बस्ती में पहली अटल कैंटीन का शिलान्यास किया। हमने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में अटल कैंटीन खोलने का जो वादा किया था, आज वह संकल्प सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने के लक्ष्य के साथ हमारी सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। इन कैंटीनों में जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।’

अन्य पढ़ें: 25 साल में 25 बार दहली दिल्ली, आतंकियों ने किए 6,289 धमाके

अटल कैंटीन में होंगी ये सुविधाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट में आगे ये भी लिखा, ”हर अटल कैंटीन में साफ-सुथरा सर्विंग एरिया, डिजिटल टोकन सिस्टम, रियल-टाइम CCTV मॉनिटरिंग और शुद्ध पेयजल की सुविधा होगी ताकि हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से भोजन कर सके। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।”

अटल कैंटीन से किन लोगों को फायदा?

माना जा रहा है कि अटल कैंटीन का खुलना गरीबों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। जिन लोगों के पास खाना बनाने की अच्छी व्यवस्था नहीं है या फिर सुबह-सुबह घर से जल्दी निकल जाते हैं और अपने लिए खाना नहीं बना पाते हैं। ऐसे लोग बाहर किसी दुकान पर महंगा खाना खाने के बजाय, अटल कैंटीन पर खा सकते हैं।

अटल कैंटीन क्या है?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन को लेकर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन यानी 25 दिसंबर से राजधानी में अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की जाएगी. इस योजना के तहत जरूरतमंदों लोगों को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध कराया जाएगा

अन्य पढ़ें:

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870