తెలుగు | Epaper

Ayodhya : 1621 करोड़ का रुपए अब तक राम मंदिर निर्माण पर खर्च

Kshama Singh
Kshama Singh
Ayodhya : 1621 करोड़ का रुपए अब तक राम मंदिर निर्माण पर खर्च

क्या अप्रैल 2026 तक ही पूरा हो पाएगा राम मंदिर; जानिए डिटेल

राम मंदिर को दिव्य-भव्य बनाने में अब तक 1621 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय सत्र 2024-25 में मंदिर निर्माण समेत अन्य योजनाओं पर 652 करोड़ का खर्च आया है। सात जून को मणिराम दास की छावनी में हुई ट्रस्ट की बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया था। इसमें मंदिर निर्माण पर हुए खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा

जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सप्त मंडपम, पुष्करणी का भी निर्माण कार्य पूरा है, अब केवल फिनिशिंग चल रही है। राम मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा बन रहा है। इसके निर्माण का अभी 20 फीसदी काम बाकी है। इसी तरह शेषावतार मंदिर का भी करीब 20 फीसदी निर्माण कार्य शेष है। मंदिर निर्माण की शुरुआत पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। पिछले साढ़े चार सालों में मंदिर निर्माण पर करीब 1200 करोड़ व अन्य योजनाओं पर 400 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण का काम लगातार जारी

मंदिर परिसर में अभी दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वार का निर्माण चल रहा है। इसके बाद गेट नंबर तीन पर द्वार का निर्माण होगा। दक्षिण दिशा में ही संग्रहालय, विश्रामालय व ट्रस्ट कार्यालय भवन का भी निर्माण किया जाना है। इसके अलावा सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण का काम लगातार जारी है। इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने की समय सीमा अप्रैल 2026 तय की गई है। मंदिर समेत परिसर में निर्माणाधीन अन्य प्रकल्पों के निर्माण में कुल दो हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान राम मंदिर ट्रस्ट ने लगाया है।

राम मंदिर

करोड़ों की जमीन खरीदी है राम मंदिर ट्रस्ट ने

राम मंदिर ट्रस्ट ने मार्च से मई के बीच तीन माह में कुल 10, 433 वर्ग फीट जमीन एक करोड़ 55 लाख 40 हजार 800 रुपये में खरीदी है। बाग बिजेसी में कुल 3060 स्क्वायर फीट जमीन 47 लाख 20 हजार 800 रुपये में खरीदी गई है। बाग बिजेसी में ही विश्व मोहिनी से 6691 वर्ग फीट जमीन 98 लाख 20 हजार 800 रुपये में ट्रस्ट ने खरीदा है। इसके अलावा कोट रामचंद्र में 68. 74 वर्ग फीट जमीन 10 लाख में खरीदी गई है।

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870