Beauty Tips: छोटे-छोटे बालों से चेहरा दिखने लगा है खराब, तो आजमाएं यह नुस्खा, कम कर देगा Hair Growth

By digital | Updated: June 27, 2025 • 6:46 PM

बगैर पार्लर जाए अनचाहे बालों को करें साफ

अगर आप अपने चेहरे पर आने वाले छोटे-छोटे अनचाहे बालों से परेशान हैं और उन्हें बगैर पार्लर जाए साफ करना चाहते हैं, जो हमारे बताए इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें। ये डेड स्किन (Dead skin) को भी साफ करेगा और चेहरे पर निखार भी लाएगा। फेस पर अनचाहे बाल निकलने की समस्या काफी आम होती है। फेशियल हेयर ग्रोथ होने पर महिलाएं आमतौर पर वैक्सिंग, थ्रेडिंग और हेयर रिमूवल क्रीम का सहारा लेती हैं।

इनसे हेयर जड़ से निकल जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फेशियल हेयर (Facial Hair) वापस नहीं आएंगे। 3-4 दिनों के अंदर यह हेयर फिर से आने लगते हैं। यह एक नेचुरल प्रोसेस होता है, जोकि हर महिला के साथ होता है। लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है, जब बालों की ग्रोथ आम से बहुत ज्यादा हो जाती है। अगर आपकी फेशियल हेयर ग्रोथ आम से ज्यादा है, तो आपको जरूर जानना चाहिए कि चेहरे पर बाल क्यों आते हैं। साथ ही फेशियल हेयर ग्रोथ को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है।

फेस पर क्यों निकलते हैं ज्यादा बाल

फेस पर अधिक बाल निकलने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन जो मुख्य कारण है, वह हार्मोनल बदलाव है। शरीर में एंड्रोजन लेवल हाई होने के कारण महिलाओं के होंठों और ठुड्डी के ऊपर ज्यादा बाल आते हैं। एंड्रोजन एक पुरुष सेक्स हार्मोन होता है, जोकि पुरुषों के विकास और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। वहीं महिलाओं में इसके बढ़ने पर फेशियल हेयर बढ़ना परेशानी का सबब बन सकता है। तो आइए जानते हैं इससे बचाव के 2 बेहतरीन नुक्खे के बारे में…

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए स्किन को रखें मॉइश्चराइज

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए स्किन को मॉइस्चराइज रखना जरूरी होती है। ऐसे में आप पुदीने के तेल से स्किन को मॉइस्चराइज करें। इस मॉस्चराइज को बनाने में सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी।

सामग्री

ऐसे बनाएं

फायदा

एंड्रोजन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करने के लिए पुदीने का तेल अच्छा माना जाता है। यह फेस के बालों की ग्रोथ को भी कम करता है। इसको अप्लाई करने से स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनती है। वहीं मॉइस्चराइजर से स्किन ड्राई नहीं होती है। यह स्किन में नमी बनाए रखता है, जिससे स्किन संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

चाय कम पिएं

अगर आपके फेस पर भी हेयर ग्रोथ काफी होती है, तो आपको एक ऐसी चाय पीना चाहिए, जिससे अनचाहे बालों की ग्रोथ कम हो सकती है। इस चाय का नाम एंटी-एंड्रोजन टी है। तो आइए जानते हैं इस चाय को किन चीजों से बनाया जाता है।

एंटी-एंड्रोजन चाय की सामग्री

ऐसे बनाएं

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews health latestnews trendingnews