Bengaluru Crime News: आधी रात का सन्नाटा, छेड़छाड़ की वारदात

Read Time:  1 min
मामला
मामला
FONT SIZE
GET APP

युवती की चीखों से गूंज उठी सड़क, पर कोई नहीं आया मदद को

देश की सिलिकॉन वैली को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. आधी रात को काम से वापस लौट रही एक लड़की के साथ जो हुआ, इससे हर किसी का शर्म से सिर झुक जाएगा. मनचले की वजह से सड़कों पर मदद की गुहार लगाती रही, मगर लोग, खास कर ऑटो वाले तमाशबीन बने रहे।

देश की सिलिकॉन वैली, जिसे अमेरिका के कैलिफोर्निया से तुलना किया जाता है. सॉफ्टवेयर डेवल्पर और आईटी कंपनियों का हब है. देश भर के युवा और वर्किंग प्रोफेशनल्स यहां काम करते हैं. मगर, कई मौके पर महिला वर्किंग प्रोफेशनल्स को लेकर सवाल खड़ा होता रहा है।

अब, बेंगलुरु में एक 29 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना कोरमंगला में गुरुवार देर रात 11:30 बजे की है. एक सुनसान सड़क पर हुई महिला को किसी मनचले ने छेड़ा. वह मदद के लिए चिल्लाती रही, मगर आने जाने वाले बस देखते रहे. उसने ऑटो ड्राइवरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

मैं डर गई थी, लेकिन कोई नहीं रुका

महिला ने न्यूज़18 को बताया, “मैंने जोर-जोर से चिल्लाया और ऑटो ड्राइवरों को रुकने के लिए कहा, लेकिन कोई नहीं रुका. मैं बहुत डर गई थी. वह शख्स मुझे धमकाने लगा और गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा. किसी तरह मैंने हिम्मत जुटाई और वहां से भागी.” घटना के बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया, जिसने उसे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. इसके बाद उसने कोरमंगला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।

इलाके में डर का माहौल

कोरमंगला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध की तलाश जारी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा.” इस घटना के बाद कोरमंगला और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है, खासकर कामकाजी महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

Read more:Bettiah: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने युवकों की की पिटाई

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।