रेड कार्पेट पर स्टाइल और एलीगेंस से लूटी महफिल
आलिया भट्ट ने इस बार कान्स फ़िल्म समारोह में अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींच लिया। रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
रेड कार्पेट पर ग्लैमरस लुक
एलीगेंट आउटफिट में नजर आईं आलिया- आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने स्टाइलिश और एलीगेंट आउटफिट में बेहद आकर्षक दिखीं। उनका लुक फेस्टिवल में मौजूद फोटोग्राफर्स और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
कान्स फेस्टिवल में आलिया भट्ट की मौजूदगू खूब सुर्खियां बटोरती रही। लेकिन यहां ऐश्वर्या राय को भी लोगों मिस किया है।
अन्य पढ़े: MS Raju : ‘पौरणमी’ फ्लॉप पर एमएस राजू का बड़ा बयान
कान्स फेस्टिवल 2026 (Cannes) अपने चरम पर है और बीते रोज आलिया भट्ट ने यहां अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। आलिया भट्ट की खूब तस्वीरें और वीडियो वायरल रहे और लोगों ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की। आलिया की तस्वीरें और वीडियो भी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लोगों को ऐश्वर्या राय की याद आ गई। फैन्स ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को ईवेंट में शामिल नहीं होने पर अपनी निराशा भी व्यक्त की है।
आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा
कान फेस्टिवल बीते 12 मई को शुरू हो गया था और 23 मई तक जारी रहने वाला है। हाल ही में हुए ईवेंट में आलिया भट्ट ने खूबसूरत ड्रेस में अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स ने भी जमकर तारीफ की है। हालांकि कुछ ट्रोल्स ने आलिया को ट्रोल भी किया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि आलिया जब पोज दे रही हैं तो एक हिस्से में खड़े कैमरे वाले लोगों ने आलिया को कोई भाव नहीं दिया। साथ ही इसको लेकर ये भी दावा किया गया कि आलिया को कोई पहचानता भी नहीं था। हालांकि वीजियो को देख कुछ लोगों ने सपोर्ट भी किया है और ये कहा कि दूसरी साइड खड़े कैमरे वाले लोगों ने आलिया को क्लिक किया है।
अन्य पढ़े: