పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bhadohi: गुस्से में खोया इंसानियत का होश

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 30, 2025 • 9:38 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आधी रात के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पति ने गुस्सा आने पर पहले तो पत्नी के साथ गाली गलौज की. पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी को पीटने के बाद उसका सिर मूंड दिया. चलिए बताते हैं पूरा मामला क्या है।

भदोही: पति-पत्नी में लड़ाई होना आम बात है, ऐसा कोई घर नहीं है जहां मियां-बीवी के बीच नोक-झोक न हो. लेकिन जब रिश्तों में सम्मान की डोर टूटती है, और गुस्सा सर चढ़ता है तो कई बार लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो हमें जिंदगी भर के लिए पछतावे में डाल देता है. ऐसा ही एक अजीब-गरीब मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सामने आया है, जहां पति ने गुस्सा आने पर पत्नी को गंजा कर दिया।

घटना भदोही जिले के बड़ा सियूर गांव की है, जहां 24 अप्रैल की रात करीब 1 बजे, राम सागर नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ एक ऐसा भद्दा व्यवहार किया जो किसी महिला के लिए जान ले लेने से कम नहीं है. दरअसल, किसी बात को लेकर दंपति के बीच कहासुनी हुई, जिसके दौरान राम सागर ने महिला को गली दे दी. जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति का पारा चढ़ गया. इसके बाद पति ने पत्नी को पीटा, जान से मारने की धमकी दी और फिर जबरन उसका सिर मुंडवा दिया।

थाने पहुंची महिला

घटना के बाद, महिला ने अगले दिन अपनी मां घटना की जानकारी दी और उनके साथ अपने मायके चली गई. कुछ दिनों तक मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को संभालने के बाद, रविवार शाम को बबीता अपनी मां के साथ औराई थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने लिया एक्शन

मामले की पुष्टि करते हुए औराई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर राम सागर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

Read more: Boycott Turkish tourism :भारत में भड़का गुस्सा, जानें वजह।

#Bhadohi Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.