తెలుగు | Epaper

Bhopal : राजा भोज एयरपोर्ट कैसे बना देश का नंबर वन हवाई अड्डा?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bhopal : राजा भोज एयरपोर्ट कैसे बना देश का नंबर वन हवाई अड्डा?

भोपाल शहर के राजा भोज (Raja Bhoja) एयरपोर्ट ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर देश के सभी हवाई अड्डों को पीछे छोड़ दिया है. जनवरी से जून 2025 के बीच हुए कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे (Customer Satisfaction Survey – CSS) में इस एयरपोर्ट को 5 में से परफेक्ट 5.00 की रेटिंग मिली है।

एयरपोर्ट (airport) अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा कराए गए इस व्यापक सर्वे में देशभर के 62 प्रमुख एयरपोर्ट्स को शामिल किया गया था. राजा भोज एयरपोर्ट ने न सिर्फ इन सभी को पीछे छोड़ा, बल्कि 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है. इस बार एयरपोर्ट को 0.16 अंक की बढ़त के साथ फुल 5.00 स्कोर मिला है, जो यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

क्यों खास है राजा भोज एयरपोर्ट?

राजा भोज Raja Bhoja एयरपोर्ट को यह रैंकिंग सिर्फ किसी एक सुविधा के आधार पर नहीं मिली है. बल्कि सर्वे के दौरान यात्रियों से 30 से अधिक मापदंडों पर फीडबैक लिया गया, जिनमें प्रमुख रूप से सुरक्षा जांच की प्रक्रिया, टर्मिनल और वॉशरूम की साफ-सफाई,चेक-इन और बोर्डिंग की सहजता,स्टाफ का प्रोफेशनल और मित्रवत व्यवहार, खानपान की क्वालिटी और वैरायटी, तेज और मुफ्त Wi-Fi सुविधा, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था,डिजिटल डिस्प्ले और दिशा-निर्देशों की स्पष्टता शामिल थे।

यात्रियों को मिलीं ये सुविधाएं

राजा भोज Raja Bhoja एयरपोर्ट ने सिर्फ अपनी सुंदरता से नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल पर मिलने वाली सुविधाओं से भी यात्रियों का दिल जीत लिया है. यात्रियों को जो सुविधाएं सबसे ज्यादा पसंद आईं, वे हैं किफायती और स्वादिष्ट खाने-पीने के विकल्प,फ्री और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, हर ज़ोन में स्पष्ट और बहुभाषी डिजिटल डिस्प्ले,शांत और सुरक्षित वातावरण,साफ वॉशरूम और पर्याप्त गाइडेंस।

राजा भोज एयरपोर्ट (भोपाल एयरपोर्ट) से जून 2025 में कुल 1,36,675 यात्रियों ने यात्रा की. यह संख्या मई 2025 की तुलना में लगभग 4,000 कम है, क्योंकि मई में 1,40,621 यात्रियों ने सफर किया था. हालांकि, पिछले साल जून 2024 के मुकाबले इस साल जून में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. जून 2024 में यह आंकड़ा 1,33,922 था, जबकि इस साल जून 2025 में 1,36,675 यात्रियों ने यात्रा की, जो **2,753 यात्रियों की वृद्धि दर्शाता है।

Read Also: Bhopal : अगस्त-2025 तक आएगी प्रदेश की स्पेस-टेक पॉलिसी

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870