Budget- बजट 2026 में बड़ा ऐलान, देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

Read Time:  1 min
हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने रेलवे, मेडिकल टूरिज्म, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और टैक्स सुधारों को लेकर कई बड़े एलान किए। बजट भाषण में सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, निवेश बढ़ाने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के रोडमैप की झलक दिखी।

रेलवे को बड़ी सौगात: 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से

  • मुंबई–पुणे
  • पुणे–हैदराबाद
  • हैदराबाद–बेंगलुरु
  • हैदराबाद–चेन्नई
  • सिलिगुड़ी–वाराणसी
    जैसे रूट शामिल होंगे। इससे यात्रा समय घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

भारत को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की योजना

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को मेडिकल टूरिज्म (Medical Tourism) का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए केंद्र सरकार एक नई योजना लाएगी। इसके तहत

  • राज्यों की मदद से देश में 5 क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज्म केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
    इससे हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

रेयर अर्थ मिनरल के लिए डेडिकेटेड कॉरिडोर

बजट में रणनीतिक खनिजों पर भी फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने एलान किया कि

  • पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के लिए डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
  • सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM 2.0) शुरू किया जाएगा, जिससे उपकरण और सामग्री उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

    अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!

टैक्सपेयर्स को राहत: आसान होगा इनकम टैक्स फॉर्म

बजट में आम करदाताओं के लिए भी राहत की घोषणा की गई है।

  • 1 अप्रैल से नया और सरल इनकम टैक्स फॉर्म लागू किया जाएगा।
  • विदेश यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी किया जाएगा, जिससे नियमों में स्पष्टता आएगी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।