Big News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीतारमण ने अमेरिका दौरा किया छोटा

By digital@vaartha.com | Updated: April 23, 2025 • 6:15 PM

5 सदस्यीय ‘सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति’ का हिस्सा हैं सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए नृशंस आतंकी हमले के मद्देनजर अमेरिका दौरा छोटा कर दिया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। सीतारमण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय ‘सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति’ का हिस्सा हैं। वह अमेरिका दौरा करने गई हैं। पीएम मोदी ने अपनी दो दिवसीय सऊदी अरब यात्रा को छोटा कर दिया और बुधवार सुबह नयी दिल्ली पहुंच गए।

भारत वापस आ रही हैं वित्त मंत्री

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका दौरा बीच में ही रोक रही हैं। इस कठिन और दुखद समय में अपने लोगों के साथ रहने के लिए वह जल्द से जल्द उपलब्ध विमान से भारत वापस आ रही हैं।”

20 अप्रैल से अमेरिका और पेरू की 11 दिवसीय यात्रा पर थीं विदेश मंत्री सीतारमण

सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की ‘वसंतकालीन बैठक’ और जी-20 सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में भाग लेने के लिए 20 अप्रैल से अमेरिका और पेरू की 11 दिवसीय यात्रा पर थीं।

हमले में कई अन्य लोग घायल

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं।

‘दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं’ : सीतारमण

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो विदेशी (संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से) और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। हमले की निंदा करते हुए सीतारमण ने कहा कि ‘दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं’। उन्होंने कहा, “मैं आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। सभी पीड़ित परिवारों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh : दलित किशोरी से घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोपी हिरासत में

यह भी पढ़ें : MP : आतंकियों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: मोहन यादव

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper america visit breakingnews latestnews PAHALGAM sitharaman trendingnews