Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Read Time:  1 min
चुनावी बिगुल
चुनावी बिगुल
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों—असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल—में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confress) में चुनाव कार्यक्रम जारी किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने बताया कि इन राज्यों में अप्रैल में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को कराई जाएगी।

तीन चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे—पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

17 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब 25 लाख ईवीएम मशीनों (25 Lakhs Evm Machine) की मदद से कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की टीम ने हाल ही में सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ भी बैठकें आयोजित की गईं।

फेक न्यूज रोकने के लिए विशेष व्यवस्था

चुनाव आयोग ने इस बार सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। आयोग के अनुसार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

आचार संहिता लागू, राजनीतिक सरगर्मी तेज

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत अब राज्य सरकारें नई योजनाओं की घोषणा या बड़े विकास कार्यों की शुरुआत नहीं कर सकेंगी। राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम, केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट, असम में भारतीय जनता पार्टी और पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस तथा भाजपा गठबंधन की सरकार है।

चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब सभी पार्टियां चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।