తెలుగు | Epaper

Bihar Election : आम आदमी पार्टी ने तोड़ा गठबंधन

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bihar Election : आम आदमी पार्टी ने तोड़ा गठबंधन

AAP का बड़ा ऐलान: अब अकेले लड़ेगी चुनाव

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह अब कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ गठबंधन में शामिल नहीं रहेगी और चुनावी मैदान में अकेले उतरने की तैयारी में है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बनाया गया विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन अंतिम सांसें ले रहा है। अधिकतर पार्टियां गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने पर ध्यान दे रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025  से पहले आम आदमी पार्टी ने भी गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दिल्ली चुनाव में भी आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया था और पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। इसके बाद आप ने सभी राज्यों को दो हिस्सों में बांटा है। पहले हिस्से में वो राज्य हैं, जहां राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। यहां चुनाव प्रचार से लेकर अन्य सभी अहम फैसले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे नेता लेंगे। वहीं, दूसरे हिस्से में अन्य राज्य हैं, जहां स्थानीय नेतृत्व को अपने फैसले लेने की छूट है।

अनुराग ढांडा ने किया खुलासा

आदमी पार्टी किसी गठबंधन में नहीं है। पार्टी के पास अपनी ताकत है और वह उसी के भरोसे आगे बढ़ रही है। इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि वह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था। अब आम आदमी पार्टी किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। फिलहाल आप सभी राज्यों में अपना संगठन मजबूत करने पर काम कर रही है।

सभी राज्यों को दो हिस्सों में बांटा

आम आदमी पार्टी ने सभी राज्यों को दो हिस्सों में बांटा है। पहले ग्रुप में वो राज्य हैं, जहां राष्ट्रीय नेतृत्व ज्यादा ध्यान देगा। इन राज्यों में पहले से पार्टी की पकड़ अच्छी है और इसे बेहतर करनी की कोशिश की जा रही है। इनमें पंजाब सबसे अहम है, जहां आप सत्ता में है। इसके अलावा गुजरात, असम, दिल्ली, गोवा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इस कैटेगरी में शामिल हैं। इन राज्यों में अहम फैसले लेने से लेकर चुनाव प्रचार तक की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे नेता संभालेंगे। वहीं, दूसरी कैटेगरी में वो राज्य हैं, जहां पार्टी की स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। यहां स्थानीय नेतृत्व के पास फैसले लेने की छूट है।

बिहार में सात चरण की यात्रा

बिहार में आम आदमी पार्टी सात चरण की यात्रा निकाल रही है। अनुराग ढांडा ने कहा “आप अपने दम पर बिहार में चुनाव लड़ेगी। हम बूथ स्तर पर पार्टी का संगठन मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। लोगों से जुड़ने के लिए सात चरण की यात्रा निकाली जा रही है। सीमांचसल क्षेत्र के जरिए हम तीसरे चरण में पहुंच गए हैं। पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।”

Read more: AAP : पंजाब उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका!

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870