बिहार में ईओयू छापों से मचा हड़कंप
Bihar police : बिहार के किशनगंज में एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर हाल ही में आर्थिक अपराध इकाई (EoU) ने छापेमारी की। जांच में सामने आया कि 32 साल की सेवा के दौरान उन्होंने अपनी आय से अधिक करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा की है। इस खुलासे के बाद राज्य में यह मामला काफी चर्चा में है।
नौकरानी के नाम करोड़ों की संपत्ति
जांच में यह भी सामने आया कि गौतम कुमार के घर में काम करने वाली पारो नाम की महिला के पास पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में करीब एक करोड़ रुपये का बंगला है। इतना ही नहीं, वह अक्सर करीब 35 लाख रुपये की थार कार में काम पर आती थी। अधिकारियों के अनुसार उसे एक बुलेट बाइक भी गिफ्ट की गई थी।
अन्य पढ़े: WB- बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, अधीर रंजन चौधरी पर हमला
छापेमारी में मिली कई संपत्तियां
31 मार्च को हुई छापेमारी में अधिकारियों ने 36 जमीनों के दस्तावेज, (Bihar police) सोने-चांदी के आभूषण, महंगी घड़ियां और लग्जरी कारों के कागजात बरामद किए। जांच में यह भी पता चला कि पूर्णिया में चार मंजिला मकान, सिलीगुड़ी में चाय के बागान और नोएडा-गुरुग्राम में फ्लैट मौजूद हैं। फिलहाल गौतम कुमार को पद से हटाकर मुख्यालय में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :