पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के प्रथम चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इससे पहले प्रचार अभियान मंगलवार की शाम थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के पास सिर्फ 24 घंटे का समय होगा जिसमें वे स्थानीय समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं (Voter) को साध सकेंगे।
सबसे बड़ा और सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र
- क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर (Bankipur) (16.239 वर्ग किमी) है।
- वहीं सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र सूर्यगढ़ा है, जिसका क्षेत्रफल 624.751 वर्ग किमी है।
मतदाताओं की संख्या कहां कितनी?
- सबसे कम मतदाता बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में — 2,31,998।
- सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा में — 4,57,657।
किस सीट पर कितने प्रत्याशी मैदान में?
- सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी कुढ़नी और मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्रों में हैं।
- सबसे कम 5 प्रत्याशी भोरे, अलौली और परबत्ता सीटों पर मैदान में हैं।
18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग
पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
- कुल मतदाता: 3,75,13,302
- कुल उम्मीदवार: 1,314
इन सभी का भविष्य 6 नवंबर को ईवीएम में बंद हो जाएगा।
चुनाव आयोग की तैयारी और निर्देश
चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सहज और उत्सव जैसा माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं।
- मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल जमा सुविधा, नई वीआईएस पर्ची, ECI-Net ऐप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- सभी मतदान केंद्रों से 100% वेबकास्टिंग और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कितने बूथ, कितने पर्यवेक्षक?
- कुल मतदान केंद्र (बूथ): 45,324
- ग्रामीण क्षेत्र: 36,733
- शहरी क्षेत्र: 8,608
- महिलाओं द्वारा संचालित बूथ: 926
- दिव्यांगजनों द्वारा संचालित बूथ: 107
- मॉडल बूथ: 320
- औसतन प्रति बूथ मतदाता: 827
साथ ही, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए:
- 121 सामान्य पर्यवेक्षक
- 18 पुलिस पर्यवेक्षक
- 33 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
Read More :