PM Modi- पीएम मोदी की अपील : पेट्रोल-डीजल की बचत करें, एक साल तक सोना खरीदने से बचें

Read Time:  1 min
पीएम मोदी
पीएम मोदी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । अमेरिका और ईरान (America and iran) के बीच बढ़ते तनाव तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने देशवासियों से संसाधनों के सीमित उपयोग और आर्थिक अनुशासन अपनाने की अपील की है। हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है।

पेट्रोल-डीजल की बचत पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने तेल और गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए नागरिकों से पेट्रोल और डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, लोग वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें।इसके साथ ही उन्होंने मेट्रो, बस और ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन के अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया। निजी वाहन इस्तेमाल करने वालों को कार-पूलिंग अपनाने की सलाह भी दी गई। प्रधानमंत्री ने माल ढुलाई के लिए रेलवे और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही।

एक साल तक सोना न खरीदने की अपील

विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने की जरूरत पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के समय देशभक्ति का परिचय आर्थिक जिम्मेदारी निभाकर भी दिया जा सकता है।प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग से यह भी अपील की कि वे फिलहाल विदेश यात्राओं और छुट्टियों को टालें तथा देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दें।

कोरोना काल के अनुशासन की दिलाई याद

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी (Corona pandemic ) के दौरान देशवासियों द्वारा निभाए गए अनुशासन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे लोगों ने कठिन समय में नियमों का पालन किया था, उसी तरह आज भी जिम्मेदारी और संयम की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर बलिदान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

अन्य पढ़े: Rakul Preet Singh : गिर जंगल में रकुल की वॉक.. विवाद पर सफाई

वैश्विक आर्थिक चुनौती से उबरने का भरोसा जताया

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यदि देशवासी एकजुट होकर इन सुझावों का पालन करेंगे, तो भारत मौजूदा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।