CBSE :सीबीएसई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट cbse.nic.in पर जल्द,ऐसे कर चेक

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. 42 लाख छात्रों ने यह परीक्षा दी थी. रिजल्ट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है. हालांकि आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी बाकी है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिजल्ट 7 मई से 12 मई के बीच जारी होने की संभावना है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल, CBSE ने 7,842 परीक्षा केंद्रों और 26 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया. इस बार 42 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 24.12 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12वीं के थे. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 के पेपर 4 अप्रैल 2025 को समाप्त हुए थे. सभी स्कूलों ने 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल अंक पहले ही जमा कर दिए थे।

CBSE Result 2025 इन वेबसाइटों से करें चेक

  • एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
    cbse.gov.in
    results.cbse.nic.in
    cbseresults.nic.in
  • CBSE Board रिजल्ट इन Alternative Ways से करें चेक
    डिजिलॉकर (आधार से जुड़े मोबाइल नंबर या स्कूल द्वारा जारी पिन से लॉगिन करें)
    UMANG ऐप
    SMS सेवा (रिजल्ट घोषित होने के बाद साझा किया जाने वाला नंबर)
    कुछ क्षेत्रों में IVRS सुविधा भी उपलब्ध होगी।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी

रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जानकारी दर्ज करनी होगी. जो रिजल्ट ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगे, वे प्रोविजनल होंगे. विभिन्न सूत्रों के अनुसार कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93% से अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत दर 87-88% के बीच रहने का अनुमान है।

पिछले साल का प्रदर्शन
वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.60% था, जबकि कक्षा 12वीं में यह 87.98% रहा है. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. कक्षा 12वीं में 91.52% लड़कियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12% रहा है. त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा और चेन्नई जैसे क्षेत्र पिछले साल बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले क्षेत्र रहे थे।

Read more:CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के कब आएंगे रिजल्ट, लेटेस्ट अपडेट

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।