పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : पुणे के शनिवार वाड़ा में नमाज पर विवाद

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 21, 2025 • 1:53 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा (Shaniwar Wada) में कुछ लड़कियों के नमाज पढ़ने से बवाल हो गया है. एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन अज्ञात महिलाओं को नमाज अदा करते देखा गया है. इस वीडियो के आने के बाद कुछ दक्षिणपंथी संगठनों और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हो गई हैं. जिसके बाद भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी और कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वाले यहीं नहीं रुके, इन्होंने उस स्थान पर एक ‘शुद्धिकरण’ की रस्म भी की, जहां नमाज अदा की गई थी. मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है

शनिवार वाडा वहीं प्रदर्शनों के बाद पुणे सिटी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है. बता दें कि शनिवार वाड़ा एक संरक्षित स्मारक है. प्रदर्शन करने वालों का दावा है कि यहां किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि पर पाबंदी है, हालांकि शुद्धिकरण की रस्म की गई है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) में काम करने वाले एक व्यक्ति ने भी नमाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. जिसमें पुरातत्व स्थल के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि संरक्षित स्मारकों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

मंत्री नितेश राणे ने पूछा सवाल

इस पूरे मामले ने राजनीति भी गर्म कर दी है. महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि शनिवार वाड़ा हिंदू शौर्य का प्रतीक है और समुदाय के दिल के करीब है. उन्होंने सवाल पूछा, “अगर हिंदू, हाजी अली दरगाह पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे तो क्या मुसलमानों को एतराज नहीं होगा?”

राणे ने कहा कि नमाज सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जानी चाहिए. उन्होंने दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा आवाज उठाने का समर्थन किया और इसे सही बताया।

कुलकर्णी कर रही हिंदू और मुसलमानों के बीच तनाव पैदा

कुलकर्णी की ओर से प्रदर्शन और इस मुद्दे को राजनीतिक हवा देने के बाद एनसीपी नेता रूपाली थोम्ब्रे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें मेधा कुलकर्णी जैसी अशिक्षित महिला से हिंदुत्व का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए. उनके कार्यों के कारण पुणे में हिंदू और मुसलमानों के बीच तनाव पैदा हो रहा है और समाज की शांति भंग हो रही है. इसलिए उनके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

अन्य पढ़ें: डीआरडीओ का धमाका, नाग एमके-2 मिसाइल ने बढ़ाई दुश्मनों की मुश्किलें

शनिवार वाड़ा पुणे की कहानी क्या है?

शनिवार वाड़ा पेशवाओं का एक 13 मंजिला महल है जिसका निर्माण बाजीराव प्रथम ने 1736 में करवाया था । यह पेशवाओं का मुख्यालय था और पुणे की संस्कृति का प्रतीक है। इस संरचना का निर्माण सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया गया था। इसके मुख्य प्रवेश द्वार को ‘दिल्ली दरवाज़ा’ के नाम से जाना जाता है और अन्य नामों में गणेश, मस्तानी, जाम्भल, खिड़की शामिल हैं।

टिकट की कीमत क्या है शनिवार वाडा के?

शनिवार वाड़ा सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है। यह सप्ताह के हर दिन खुला रहता है। भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क पाँच रुपये प्रति व्यक्ति, प्रकाश एवं ध्वनि शो के लिए 25 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशियों के लिए 125 रुपये प्रति व्यक्ति है।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #PuneNews #ReligiousControversy #ShaniwarWada #ViralVideo

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.