Chattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दूसरी बार हुआ खराब

Read Time:  1 min
Chattisgarh
Chattisgarh
FONT SIZE
GET APP

Chattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(Vishnu dev sai) को सोमवार को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर जाने से पहले उनका हेलिकॉप्टर खराब हो गया। यह पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार है, जब उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है।

मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन हेलीपैड से उड़ान भरनी थी, लेकिन हेलिकॉप्टर में दिक्कत के कारण वे करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे।

मेंटेनेंस के बाद भी जब समस्या ठीक नहीं हुई, तो उन्हें सड़क मार्ग से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होना पड़ा। नए शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री अब दोपहर 3 बजे सारंगढ़(Saramgad) पहुंचेंगे।

सीएम का दौरा प्रभावित और पहले की घटनाएं

हेलिकॉप्टर में आई खराबी के कारण मुख्यमंत्री का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। आज उन्हें कुल 17 कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था, जिनका समय अब बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी समस्या सामने आई है। इससे पहले 21 जून को जशपुर दौरे के दौरान भी हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आई थी। इसके अलावा 16 अक्टूबर 2024 को बस्तर प्रवास के दौरान भी हेलिकॉप्टर खराब हो गया था।

उस समय झारखंड से दूसरा हेलिकॉप्टर बुलाकर सीएम का दौरा पूरा करवाया गया था। इस बार की घटना पर सीएम सिक्योरिटी या जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में यह खराबी कब और कहाँ हुई?
सोमवार, 11 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी तब आई जब वे रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होने वाले थे।

हेलिकॉप्टर खराब होने के कारण मुख्यमंत्री को क्या करना पड़ा?
हेलिकॉप्टर में खराबी आने के बाद मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होना पड़ा, जिससे उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम देरी से शुरू हुए।

क्या मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में पहले भी ऐसी समस्या आई है?
हाँ, पिछले डेढ़ महीने में यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है। इससे पहले 21 जून को जशपुर दौरे के दौरान भी इसी तरह की समस्या हुई थी।

अन्य पढ़े: UP News: मकबरा या ठाकुर जी का मंदिर? फतेहपुर में बिगड़ गया माहौल !

Dhanarekha

लेखक परिचय

Dhanarekha

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।