తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : चाइनीज मांझे पर लगाया बैन

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Uttar Pradesh : चाइनीज मांझे पर लगाया बैन

उत्तर प्रदेश सरकार ने चाइनीज मांझे (Chinese Manja) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम उन दुर्घटनाओं और मौतों को रोकने के लिए उठाया गया है जो इस खतरनाक मांझे के कारण होती हैं।

मौत होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

हत्या का मामला दर्ज होगा- सरकार ने साफ किया है कि अगर चाइनीज मांझे के कारण किसी की मौत होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलेगा। यह कानून का उल्लंघन गंभीर अपराध माना जाएगा।

उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को प्रदेश भर में छापेमारी के निर्देश दिए हैं और चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौत को हत्या की श्रेणी में मानने का सख्त आदेश दिया है

पूरे उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे (Chinese Manja) को बैन कर दिया गया है. लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है. यानी अब उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपलब्धता को रोकने के लिए प्रदेश भर में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए।

योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाइनीज मांझे के कारण हो रही लगातार मौतों को लेकर बेहद नाराज नजर आए. उन्होंने अधिकारियों से सीधे सवाल किया कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद बाजार में चाइनीज़ मांझा आखिर कैसे पहुंच रहा है और इसकी बिक्री कौन कर रहा है? मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस पर तुरंत और प्रभावी तरीके से रोक लगाई जाए।

सीएम योगी ने सख्त शब्दों में कहा कि अब चाइनीज़ मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा. उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने जिलों में सघन छापेमारी अभियान चलाने के आदेश दिए हैं.

अन्य पढ़े: Kerala-Kollam : प्रिंसिपल को ही स्कूल में नहीं मिली एंट्री

चाइनीज़ मांझे से होने वाली घटनाओं की गंभीरता को बताते हुए अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को लखनऊ में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई थी. बताया गया कि वह काफी देर तक तड़पता रहा. बीते एक साल में इस तरह की आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

चाइनीज़ मांझे की बिक्री और इस्तेमाल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज़ मांझे की बिक्री और इस्तेमाल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान की जाए, तत्काल कार्रवाई हो और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए. साथ ही, पूरे प्रदेश में चाइनीज़ मांझे की जब्ती के लिए यूपी पुलिस को सख्त और लगातार अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870