Mp : मोदी से मिले सीएम, महिला सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता

Read Time:  1 min
मोदी
मोदी
FONT SIZE
GET APP

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को महिला सम्मेलन में आमंत्रित किया, जिसे स्वीकृति मिल गई है। प्रधानमंत्री स्मारक सिक्का जारी करेंगे और मेट्रो व एयरपोर्ट परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले महिला सम्मेलन में आने का न्योता दिया। सीएम ने प्रधानमंत्री को न्याय और सुशासन की देवी अहिल्या बाई होल्कर के जयंती वर्ष के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। पीएम मोदी ने इस पर स्वीकृति दे दी है।

खास बातें

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले महिला सम्मेलन में आने का न्योता दिया।
  • सम्मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है
  • नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लिया

2 लाख से ज्यादा महिलाएं होंगी शामिल

सम्मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कुछ महिलाओं से संवाद कर सकते हैं। मुख्यमंत्री दो दिन से दिल्ली में थे। शनिवार को उन्होंने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लिया। रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने दूसरे मुख्यमंत्रियों और प्रदेश के सांसदों से भी मुलाकात की।

अहिल्या का 300 रुपए का सिक्का जारी करेंगे पीएम

जंबूरी मैदान में सम्मेलन में पीएम मोदी अहिल्या बाई को समर्पित तीन सौ रुपए का स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। वे इस मौके पर इंदौर मेट्रो, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण भी करेंगे।

Read more : देशभर में 1000 से ज्यादा मामले, अकेले दिल्ली में 99 नए केस

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।