పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Rajasthan: लॉरेंस-आनंदपाल गैंग से जुड़ा था कमांडो… अब हुआ बड़ा एक्शन

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 22, 2025 • 9:28 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

एजीटीएफ ने जिस इनामी गैंगस्टर प्रवीण को पकड़ा, वह वर्ष 2001 में झालावाड़ में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शनिवार को जिस इनामी गैंगस्टर प्रवीण को पकड़ा, वह वर्ष 2001 में झालावाड़ में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। हालांकि, उसका पुलिस कॅरियर छोटा रहा। लॉरेंस गैंग (Lawrence Gang )के मुख्य शूटर अंकित भादू को शरण देने और कुख्यात आनंदपाल गैंग से सक्रिय रूप से जुड़े होने के कारण प्रवीण को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

इसके बाद वह आनंदपाल सिंह और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग के लिए काम करने लगा। वह व्यापारियों के मोबाइल नंबर रोहित गोदारा और वीरेंद्र जैसे गैंगस्टर को उपलब्ध करवाता था। इसके बाद रागैंगस्टर व्यापारियों को धमकी देकर फिरौती वसूलते थे।

ऐसें पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपी प्रवीण की काफी समय से तलाश थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शनिवार को चूरू के राजगढ़ रोड पर आने वाला है। इस पर टीम एक्टिव की गई और आरोपी प्रवीण शनिवार को गिरफ्तार किया।

आरोपी पर पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

गैंगस्टर प्रवीण के खिलाफ श्रीगंगानगर जिले के थाना जवाहर नगर एवं लालगढ़ में अपराधियों को शरण देने के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। चूरू पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह जोड़ी (43) पुत्र भगवान सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। एजीटीएफ टीम ने पूर्व में उसके साथी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर दो एके-47 राइफल, मैगजीन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे।

बच गया था होटल स्टाफ

पुलिस ने 18 अगस्त, 2024 को चूरू के होटल सनसिटी के कर्मचारी मन्जत अली (35) ने थाना कोतवाली चूरू में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग का मामला दर्ज करवाया था। कर्मचारी के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब दस बजे जब वह होटल में था तभी बाइक पर आए हमलावरों ने होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमे वह और उसके साथी बच गए। उसके व होटल स्टाफ के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। इस मामले में प्रवीण पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था।

Read more : CBI की कार्रवाई :100 करोड़ के GST घोटाले में पटना समेत 7 ठिकानों पर रेड

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.