CBI की कार्रवाई :100 करोड़ के GST घोटाले में पटना समेत 7 ठिकानों पर रेड

Read Time:  1 min
घोटाले
घोटाले
FONT SIZE
GET APP

बिहार में 100 करोड़ रुपये के जीएसटी (GST) घोटाले का खुलासा हुआ है. सीबीआई (CBI) ने पटना, पूर्णिया, नालंदा और मुंगेर में एक साथ छापेमारी की. जांच के दौरान सोने के बिस्किट, मोबाइल और अहम दस्तावेज मिले. पटना के पूर्व कस्टम अफसर से पूछताछ भी हुई.

 बिहार में 100 करोड़ रुपये के बड़े GST घोटाले का खुलासा हुआ है. इस मामले की जांच कर रही CBI ने शनिवार को पटना, पूर्णिया, नालंदा और मुंगेर में एक साथ छापेमारी की. यह घोटाला फर्जी निर्यात बिलों के ज़रिए टैक्स रिफंड लेने से जुड़ा है.

CBI को छापों के दौरान सोने के सात बिस्किट, कई मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज मिले हैं. यह सब उस योजना का हिस्सा था जिसमें कागजों पर माल नेपाल भेजा गया दिखाया गया, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ.

पटना के पूर्व अफसर से CBI की पूछताछ

इस घोटाले में पटना कस्टम विभाग के पूर्व एडिशनल कमिश्नर रणविजय कुमार का नाम सामने आया है. वह फिलहाल जमशेदपुर में पोस्टेड हैं, लेकिन CBI ने उनसे शनिवार को 6 घंटे लंबी पूछताछ की. पूछताछ उनके सरकारी आवास पर हुई. हालांकि, CBI ने अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है.

बिहार-नेपाल बॉर्डर पर बना था फर्जीवाड़े का रास्ता

घोटाले की शुरुआत जयनगर, भीमनगर और भिट्टामोर जैसे बिहार-नेपाल बॉर्डर के तीन सीमावर्ती स्थानों से हुई. वहां से कागजों में टाइल्स और ऑटो पार्ट्स का निर्यात दिखाया गया. इन्हीं झूठे कागजों के आधार पर GST रिफंड लिया गया. CBI ने जांच में पाया कि इस खेल में चार सीमा शुल्क अधिकारी, 23 व्यापारी और एक कोलकाता का एजेंट भी शामिल हैं। इन सभी पर सरकारी पैसे की लूट का आरोप है.

Read more : Bihar: समाज के हर वर्ग को मिलेगा पेंशन का लाभ

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।