పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Air India: दुर्घटनाग्रस्त विमान की समग्र जांच दिसंबर में होनी थी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 15, 2025 • 8:39 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की जून 2023 में समग्र रखरखाव जांच हुई थी और इस साल दिसंबर में उसकी फिर से समग्र जांच निर्धारित थी। इस साल मार्च में इसके इंजन की मरम्मत हुई थी।अधिकारियों ने बताया कि लगभग 12 साल पुराने विमान के दाहिने हिस्से के इंजन की मरम्मत मार्च 2025 में की गई थी।

नई दिल्ली। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की जून 2023 में समग्र रखरखाव जांच हुई थी और इस साल दिसंबर में उसकी फिर से समग्र जांच निर्धारित थी। इस साल मार्च में इसके इंजन की मरम्मत हुई थी।

हाईलाइटस

इस साल होनी थी जांच

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि विमान वीटी-एएनबी की जून 2023 में ‘सी’ (काम्पि्रहेंसिव) यानी व्यापक जांच हुई थी और अगली ऐसी जांच इस साल दिसंबर में निर्धारित थी। ‘सी’ जांच एआइ इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआइईएसएल) द्वारा की गई थी।

12 साल पुराने विमान की मरम्मत की गई

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 12 साल पुराने विमान के दाहिने हिस्से के इंजन की मरम्मत मार्च 2025 में की गई थी, जबकि बाएं हिस्से के इंजन का निरीक्षण इंजन निर्माता के प्रोटोकाल के अनुसार अप्रैल 2025 में किया गया था।

विमान में जीई एयरोस्पेस द्वारा निर्मित जीईएनएक्स इंजन थे

विमान में जीई एयरोस्पेस द्वारा निर्मित जीईएनएक्स इंजन थे। अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि इंजन या विमान में कोई समस्या नहीं थी। इस संबंध में एअर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read more : Kedarnath : केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.