Latest News : 29 अक्टूबर को राहुल गांधी आएंगे बिहार

Read Time:  1 min
बिहार
बिहार
FONT SIZE
GET APP

कल प्रियंका गांधी का दौरा, 29 अक्टूबर को राहुल गांधी आएंगे बिहार

  • छठ पूजा के बाद कांग्रेस का चुनावी प्रचार जोर पकड़ेगा
  • राहुल गांधी की रैली की तैयारी जोरों पर

छठ के बाद शुरू होगा कांग्रेस का मेगा कैंपेन

  • प्रियंका गांधी आज जनसभा को करेंगी संबोधित
  • राहुल गांधी अगले दिन पटना और भागलपुर में रैलियाँ करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में (NDA) और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हालांकि दीपावली, फिर चित्रगुप्त पूजा और अब छठ, पर्व के बीच चुनावी प्रचार थोड़ा स्लो है। कल मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी।

बिहार चुनाव के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। कल वो बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को आने की खबर है

अभी तेजस्वी यादव की रोजाना 3 से 4 सभा हो रही है, आने वाले दिनों में इसकी संख्या भी बढ़ेगी। साथ ही सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के 40 नेता बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

तेजस्वी यादव को सोच-समझकर बनाया सीएम फेस : अशोक गहलोत

कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल करने पटना पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी को सोच-समझकर सीएम फेस घोषित किया गया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी युवा हैं। वे काम करेंगे। जो घोषणाएं हो रही हैं, वह पूरी तरह से वादे के साथ की जा रही हैं। सभी वादे पूरा किए जाएंगे।

कांग्रेस के सीनियर नेता ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ‘बिहार चुनाव केवल बिहार वासियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।

देश बिहार से उम्मीद कर रहा है। नीतीश कुमार ने पाला बदल-बदलकर अपनी छवि खराब की है। अब रोजगार के लिए युवा बहुत दुखी है। युवा बदलाव चाहते हैं।’

तेजस्वी बोले- NDA सरकार ने दो पीढ़ियों को बर्बाद किया

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। वैसे ही यह NDA की सरकार हो गई है।

𝟐𝟎 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।

अन्य पढ़ें: छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां भी सुभानअल्लाह

तेजस्वी ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं। तेजस्वी आपसे एक मौका मांग रहा है। आपने एनडीए को 𝟐𝟎 साल दिए, हमें बस 𝟐𝟎 महीना दीजिए। सरकारी नौकरी चाहिए तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाइए।

राहुल गांधी को संसद से क्यों हटाया गया?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 24 मार्च 2023 को भारतीय संसद के निचले सदन ( लोकसभा ) के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। अयोग्यता सूरत की अदालत द्वारा दोषसिद्धि के बाद हुई, जिसने मोदी उपनाम को बदनाम करने के आरोप में गांधी को दो साल के कारावास की सजा सुनाई।

कौन बड़ा है, प्रियंका या राहुल?

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: इंदिरा गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में राजीव गांधी और सोनिया गांधी के घर हुआ था। वे उनकी दो संतानों में छोटी थीं। उनके बड़े भाई राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के 12वें नेता हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।