नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के वडोदरा (Badodra) का दौरा कर रहे हैं। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान वे आदिवासियों के अधिकारों और उनके संवैधानिक संरक्षण पर केंद्रित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
आदिवासी सम्मेलन में करेंगे शिरकत
राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब गुजरात (Gujrat) आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज है और कांग्रेस (Congress) अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित आदिवासी संविधान अधिकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मध्य और पूर्वी गुजरात के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
आदिवासी मुद्दों पर रहेगा फोकस
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) की आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पारगी ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांधी आदिवासियों की समस्याओं, जल-जंगल-जमीन के अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगे।
नेताओं के साथ अहम बैठक संभव
अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी कर सकते हैं। इस बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और उपचुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
चुनावी रणनीति पर मंथन
गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में गुजरात में अपनी चुनावी रणनीति को व्यवस्थित करने के लिए कई राज्य-स्तरीय समितियों का गठन किया है। पार्टी ने चुनाव प्रचार प्रबंधन, घोषणापत्र निर्माण और मीडिया संपर्क के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की हैं। रणनीति समिति की कमान वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी को सौंपी गई है, जबकि राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थ पटेल चुनाव प्रबंधन की देखरेख कर रहे हैं।
अन्य पढ़े: Tamil Nadu : सरकारी बस की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत
गुजरात पर राहुल का विशेष फोकस
राहुल गांधी पिछले एक साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए वे लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। दौरे को भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की पैठ मजबूत करने और आदिवासी वोट बैंक को साधने की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
Read More :