తెలుగు | Epaper

Latest News : औरंगाबाद सदर से कांग्रेस ने आनंद शंकर सिंह को दिया टिकट

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : औरंगाबाद सदर से कांग्रेस ने आनंद शंकर सिंह को दिया टिकट

बीजेपी से त्रिविक्रम नारायण और बसपा से शक्ति मिश्रा मैदान में

कांग्रेस ने आनंद शंकर सिंह को औरंगाबाद (Aurangabad) सदर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत तय है और जनता बदलाव चाहती है।

औरंगाबाद सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर (Anand Shankar Singh) आनंद शंकर सिंह को मैदान में उतारा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुंबा विधायक राजेश कुमार ने उन्हें सिंबल दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर युवा प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह पर भरोसा जताया है। क्षेत्र में अच्छी पकड़ और विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए तीसरी बार आनंद शंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस बार भी वे जनता का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे और हैट्रिक लगाएंगे

सिंबल मिलने के बाद आनंद शंकर सिंह ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। पिछले कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्य हुए। इस बार अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।

बीजेपी ने त्रिविक्रम नारायण सिंह को उतारा

औरंगाबाद सदर से आनंद शंकर सिंह पिछले दो बार से विधायक है। दोनों बार उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह को हराया था। पिछले चुनाव में आनंद शंकर सिंह को 70018 और रामाधार सिंह को 67775 वोट मिले थे। बहुत ही कम अंतर से उनकी जीत हुई थी।

अन्य पढ़ें: बिहार चुनावी रण में उतरेंगे सीएम योगी: आज से करेंगे 20 से ज्यादा रैलियां

इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के त्रिविक्रम नारायण सिंह से होगा। त्रिविक्रम नारायण सिंह के नाम पर एनडीए में फूट है। भाजपा के जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बीजेपी प्रत्याशी के सामने कई चुनौतियां होंगी। इसका फायदा महागठबंधन के प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह को मिल सकता है।

बसपा से मिला टिकट

समाजसेवी शक्ति मिश्रा बसपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी की ओर सिंबल मिल गया है। शक्ति मिश्रा पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। राजद से भी टिकट के लिए प्रयास किया लेकिन महागठबंधन में सीट कांग्रेस के खाते में होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।

टिकट मिलने के बाद शक्ति मिश्रा ने कहा कि वे समाज सेवा से जुड़े हैं। लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इलाके में कई बेहतर कार्य किए गए हैं। देव में श्रद्धालुओं के लिए भोजनालय चलाया जाता है। जहां 20 रुपए में लोगों को भरपेट खाना खिलाया जाता है। इसके अलावा गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करते हैं।

भारत में कितने राज्यों में कांग्रेस की सरकार है?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत गणराज्य की राजनीतिक व्यवस्था में दो प्रमुख दलों में से एक है। 20 नवंबर 2024 तक, INC तीन राज्यों में सत्ता में है: हिमाचल प्रदेश , कर्नाटक और तेलंगाना । तमिलनाडु और झारखंड में, यह क्रमशः गठबंधन सहयोगियों द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सत्ता साझा करती है।

2025 में बीजेपी कितने राज्यों में शासन कर रही है?

सितंबर 2025 तक, यह गठबंधन 20 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर शासन कर रहा है। भाजपा की आधिकारिक विचारधारा एकात्म मानववाद है, जिसे सबसे पहले 1965 में दीनदयाल उपाध्याय ने प्रतिपादित किया था।

अन्य पढ़ें:

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

ड्राइविंग स्कूल से 1 करोड़ नौकरियां

ड्राइविंग स्कूल से 1 करोड़ नौकरियां

सोने की कीमत में भारी गिरावट

सोने की कीमत में भारी गिरावट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870