తెలుగు | Epaper

Rajasthan News : मासिक धर्म को मौलिक अधिकार मानना ऐतिहासिक

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Rajasthan News : मासिक धर्म को मौलिक अधिकार मानना ऐतिहासिक

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अशोक गहलोत ने किया स्वागत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मासिक धर्म को मौलिक अधिकार मानने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।

महिलाओं के सम्मान और गरिमा की दिशा में बड़ा फैसला

अशोक गहलोत ने कहा कि यह फैसला (Ashok Gehlot) महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा को संवैधानिक संरक्षण देने की दिशा में एक मजबूत पहल है।

Rajasthan News: सुप्रीम कोर्ट के मासिक धर्म को मौलिक अधिकार मानने के फैसले पर अशोक गहलोत ने स्वागत किया और इसे महिला स्वास्थ्य व सम्मान की ऐतिहासिक जीत बताया।

सुप्रीम कोर्ट के मासिक धर्म (maasik dharm) से जुड़े ऐतिहासिक फैसले पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार घोषित किए जाने और स्कूलों में छात्राओं के लिए निशुल्क सैनिटरी पैड व अलग टॉयलेट की व्यवस्था के आदेश पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुलकर समर्थन जताया है. गहलोत ने इसे महिलाओं के सम्मान और गरिमा की दिशा में बड़ा कदम बताया है

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बयान जारी करते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य को अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार मानना एक ऐतिहासिक निर्णय है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर समाज की सोच बदलने में अहम भूमिका निभाएगा. गहलोत के मुताबिक, यह सिर्फ सुविधा का मामला नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और समान अधिकार से जुड़ा विषय है।

स्कूलों में फ्री सैनिटरी पैड का आदेश सराहनीय

गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश कि देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्राओं को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड मुफ्त दिए जाएं, बेहद सराहनीय है।

इसके साथ ही छात्राओं के लिए अलग और सुरक्षित टॉयलेट की व्यवस्था को अनिवार्य करना भी एक जरूरी कदम है. उन्होंने कहा कि कई बार सुविधाओं की कमी के कारण लड़कियों की पढ़ाई तक प्रभावित होती है, ऐसे में यह फैसला जमीन पर बड़ा बदलाव ला सकता है।

राजस्थान की ‘उड़ान योजना’ का किया जिक्र

अपने बयान में अशोक गहलोत ने राजस्थान में उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘उड़ान योजना’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही बेटियों के स्वास्थ्य और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वितरण की शुरुआत की थी. गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान इस मामले में देश का पहला राज्य बना, जहां पात्र महिलाओं और छात्राओं को यह सुविधा दी गई।

अन्य पढ़े: J&K Terrorism Operation : जम्मू-कश्मीर के डोलगाम इलाके में एनकाउंटर

अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से भी अपील की कि वह राजस्थान की तर्ज पर पूरे देश में ऐसी योजना लागू करे, जिससे सिर्फ छात्राओं ही नहीं बल्कि सभी महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और उम्मीद है कि सरकारें इसे पूरी गंभीरता से लागू करेंगी।

उल्लंघन पर सख्ती का संदेश

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पादरीवाला और जस्टिस आर महादेवन शामिल ने साफ कहा है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता तक रद्द की जा सकती है, जबकि सरकारी स्कूलों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

अन्य पढ़े:

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870