పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Buxar : बक्सर में शादी के मंडप पर सनकी आशिक का खूनी तांडव

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 25, 2026 • 12:49 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बक्सर में एक शादी समारोह में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। मंडप पर दूल्हे के सामने ही दुल्हन को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी एक सनकी आशिक था, जिसने कहा – “मेरी नहीं तो किसी की नहीं।”

बक्सर के चौसा में एक सनकी आशिक ने (one sided love) एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर जयमाल के दौरान दुल्हन को गोली मार दी. आरोपी ने पहले भी शादी का विरोध किया था. घायल दुल्हन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिहार के बक्सर जिले में एकतरफा प्यार

बिहार के बक्सर जिले में (Buxar) एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोली में जब जयमाल की रस्म चल रही थी और पूरा परिवार खुशियों में डूबा था, तभी एक सिरफिरे युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को सरेआम गोली मार दी. गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी और बारात में चीख-पुकार मच गई

घटना उस वक्त हुई जब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात बक्सर पहुंची थी. दूल्हा और दुल्हन आरती कुमारी (18 साल) स्टेज पर मौजूद थे और रस्में निभाई जा रही थीं. इसी बीच पड़ोस में रहने वाला दीनबंधु मल्लाह अपना मुंह बांधकर अचानक स्टेज पर चढ़ा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने तमंचा निकाला और आरती पर फायर कर दिया. वारदात को अंजाम देकर सनकी आशिक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

अन्य पढ़े: Trump- ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीय सोलर उत्पादों पर 126% टैरिफ, व्यापार संबंधों में बढ़ा तनाव

परिजनों के अनुसार, आरोपी दीनबंधु आरती से एकतरफा प्रेम करता था. वो नहीं चाहता था कि आरती की शादी कहीं और हो. उसने पहले भी इस शादी का विरोध किया था और धमकी दी थी. कहा था- अगर मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा. जब आरती के परिवार ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने बदला लेने के लिए शादी के दिन ही इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

वाराणसी रेफर, हालत गंभीर

गोली लगने के बाद दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया है. फिलहाल आरती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

पुलिस की कार्रवाई

मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला साफ तौर पर एकतरफा प्रेम प्रसंग और सनक से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #BuxarCrime #WeddingTragedy #ShockingIncident #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.