Hyderabad : 2 महीने के मासूम की रोने की आवाज बनी मौत की वजह

Read Time:  1 min
हैदराबाद
हैदराबाद
FONT SIZE
GET APP

 मुंह में कपड़ा ठूंस आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चूल्हे में जलाकर मार डाला

एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। महज 2 महीने के मासूम की रोने की आवाज से परेशान मां ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। बताया जा रहा है कि बच्चे के लगातार रोने से मां गुस्से में आ गई और उसने अपना आपा खो दिया।

हैदराबाद के बोवरामपेट में ममता नामक (Mamta) महिला ने अपने 2 महीने के बेटे के लगातार रोने से परेशान होकर उसे जिंदा जला दिया. महिला ने मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जलते चूल्हे में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पोस्टपार्टम स्ट्रेस (मानसिक तनाव) के कोण से जांच कर रही है.

हैदराबाद के बोवरामपेट इलाके (Bowrampet) से कलयुगी मां ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया, जिससे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. उसने अपने ही दो महीने के कलेजे के टुकड़े की बेरहमी से हत्या कर डाली. दरअसल, बच्चे के लगातार रोने से वो इस कदर गुस्से में आई कि मासूम को लकड़ी के जलते चूल्हे में फेंक कर जिंदा जला दिया.

पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक मंजर तब सामने आया जब बच्चे का पिता राजेंद्र सुबह काम से घर लौटा. उसने देखा कि उसकी पत्नी ममता बच्चे को चूल्हे की आग में जला रही थी. आरोपी महिला ने मासूम की चीखें दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और आंखों पर पट्टी बांध दी थी. जब तक पिता कुछ कर पाता, मासूम दम तोड़ चुका था.

मजदूरी करता है परिवार

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले ममता और राजेंद्र हैदराबाद के बोवरामपेट में एक अपार्टमेंट में चौकीदारी और मजदूरी का काम करते थे. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए. बच्चे का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ.

अन्य पढ़े: Delhi- कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम की कार पर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

क्या मानसिक तनाव थी वजह?

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बच्चा काफी समय से रो रहा था, जिससे महिला मानसिक संतुलन खो बैठी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला पोस्टपार्टम डिप्रेशन (प्रसव के बाद होने वाला मानसिक तनाव) से जूझ रही थी, क्योंकि उसे बच्चे की देखभाल में कोई मदद नहीं मिल रही थी.

पुलिस की कार्रवाई

साइबराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक अत्यंत संवेदनशील और जघन्य मामला है, जिसकी गहनता से तफ्तीश की जा रही है.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।