Delhi Covid 19 Cases| दिल्ली में 24 घंटे में 105 केस बढ़े, कोरोना से हुई दो और मौतें, एक्टिव मामले हुए 562

By digital | Updated: June 5, 2025 • 5:33 PM

भारत में 4800 के पार पहुंचे कोरोना के मामले

कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होता दिख रहा है। कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आते जा रहे है। कोरोना वायरस फिर तेजी से फैलता जा रहा है। दिल्ली में भी कोरोना के मामले सामने आए है। दिल्ली में कोविड 19 से अब तक दो मौतें हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच दिल्ली में भी एक पांच महीने की बच्ची की मौत हो गई है। दिल्ली में Corona वायरस के कारण दो लोगों की जान गई है। यानी एक बार फिर से Corona ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

कोरोना के एक्टिव मामले बढ़े है ..

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केरल के बाद दूसरे सबसे अधिक मामले दर्ज हुए है। दिल्ली में Corona के कुल एक्टिव मामले अब बढ़कर 562 पर पहुंच गए है। इस वर्ष यानी एक जनवरी से अबतक Corona के एक्टिव मामले बढ़े है और मरने वालों का आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, दिल्ली में बुधवार से अब तक 105 मामलों की वृद्धि देखी गई है। सेरेब्रल पाल्सी, दौरे की बीमारी और सेप्सिस और श्वसन विफलता के साथ निमोनिया से पीड़ित पांच महीने के बच्चे की संक्रमण के लिए सकारात्मक जांच के बाद मृत्यु हो गई।

कर्नाटक में Corona से दो और महाराष्ट्र में तीन मरीजों की मौत

राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटे में यहां Corona के 105 मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां Corona के मामलों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है और दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच महीने का एक बच्चा और 87 साल का बुजुर्ग भी है। वहीं, कर्नाटक में Corona से दो और महाराष्ट्र में तीन मरीजों की मौत हुई है। बाकी राज्यों की बात करे तो एक्टिव केसों की संख्या गुजरात में Corona के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 508 हो गई है। कर्नाटक में 436, केरल में 1487, महाराष्ट्र में 526 और पश्चिम बंगाल में 538 पहुंच गई है ।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews corona latestnews trendingnews