दिल्ली के गृह मंत्री ने 27 अप्रैल से जारी सभी वीजा रद्द करने की घोषणा
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित समय से ज्यादा समय तक रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में मदद करने और तत्काल नजदीकी थाने को सूचित करने की शनिवार को अपील की। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल से जारी सभी वीजा (दीर्घकालिक वीजा और राजनयिक व आधिकारिक वीजा को छोड़कर) रद्द करने की घोषणा की।
भारत से बाहर जाने की समय सीमा 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक निर्धारित
बयान में कहा गया है कि इस संबंध में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत से बाहर जाने की समय सीमा 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक निर्धारित की गई है और इसके बाद उन्हें कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। सूद ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार के निर्णय के अनुरूप उन्होंने पहले ही पुलिस को सलाह दी है कि वे उन सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें जो राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे हैं और उनके निर्वासन के लिए अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करें।
दिल्ली के सभी निवासियों से संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के बारे में जानकारी देने का आग्रह
बयान में कहा गया कि दिल्ली सरकार ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध रूप से निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने से उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं को साझा किया है। मंत्री ने दिल्ली के सभी निवासियों से कानून लागू करने वाले अधिकारियों के साथ सहयोग करने और राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने वाले किसी भी संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के बारे में कोई भी प्रासंगिक जानकारी बिना किसी देरी के देने का आग्रह किया।
- IPL: IPL 2026: चेन्नई का ऐतिहासिक प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा
- Funeral: उद्योग जगत के दिग्गज शिवरतन अग्रवाल का अंतिम संस्कार
- Mythos AI: मिथॉस AI और बैंकिंग सुरक्षा: एक नई साइबर चुनौती
- Sports- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर 53 के हुए, देशभर से उमड़ीं बधाइयां
- IPL 2026- शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी टीम, हार पर हार्दिक पांड्या का बयान