SIR- एसआईआर के बाद पश्चिम बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान वृद्धि

Read Time:  1 min
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल चुनाव
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Elections) के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान (Record Voter) के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Sah) ने प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है। शाह ने एक्स पर पोस्ट किया कि पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं।

अमित शाह ने मतदाताओं को दी बधाई

उन्होंने कहा कि बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव आयोग, सीएपीएफ के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं। यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। बंगाल में एसआईआर के बाद मतदान प्रतिशत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों के 3.6 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग फीसदी को 92.88 फीसदी तक पहुंचाया, जो बंगाल के इतिहास में सबसे अधिक रहा। यह 2011 में बने पिछले रिकॉर्ड 84.72 फीसदी से भी काफी अधिक रहा। वहीं, 2021 के कुल विधानसभा चुनावों में कुल 81.5 फीसदी वोटिंग हुई थी।

कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कूचबिहार जिले में सबसे अधिक 96.04 फीसदी वोट पड़े। इसके अलावा, दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 फीसदी, जलपाईगुड़ी में 94.65 फीसदी, बीरभूम में 94.51 फीसदी, मालदा में 94.46 फीसदी और उत्तर दिनाजपुर में 94.16 फीसदी मतदान हुआ।

अन्य पढ़े: Crime : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

कालिम्पोंग में सबसे कम मतदान

आंकड़ों के मुताबिक मुर्शिदाबाद में 93.61 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि अलीपुरद्वार में 92.71 फीसदी, झारग्राम में 92.26 फीसदी, पश्चिमी मेदिनीपुर में 92.18 फीसदी, बंकुरा में 92.15 फीसदी, पूर्वी मेदिनीपुर में 91.21, पुरुलिया में 90.95, पश्चिम बर्धमान में 90.33 फीसदी और दार्जिलिंग में 88.80 फीसदी मतदान हुआ। कालिम्पोंग में सबसे कम 83.07 फीसदी वोट डाले गए।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।