పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi- दिल्ली की हवा फिर जहरीली, AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 27, 2025 • 10:18 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली,। दिल्ली में दो दिन मामूली सुधार रहने के बाद शुक्रवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से कम से कम 24 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई।

जहांगीरपुरी और आनंद विहार सबसे प्रदूषित

जहांगीरपुरी और आनंद विहार 395 एक्यूआई (AQI) के साथ सबसे प्रदूषित इलाके रहे। वहीं लोधी रोड पर एक्यूआई 185 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। पिछले दो दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई थी। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली’ ने अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान लगाया है।

धीमी हवा बनी प्रदूषण की बड़ी वजह

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक वर्तमान में हवा की औसत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम है, जो प्रदूषक तत्वों के छितराव के लिए प्रतिकूल है। सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक 0-50 एक्यूआई को अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है।

तापमान का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।

कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी और हमसफर एक्सप्रेस जैसी अहम ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

कई ट्रेनें 2 से 8 घंटे तक लेट

दो घंटे से अधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों में रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सप्त क्रांति एक्सप्रेस सवा दो घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर एक्सप्रेस पौने सात घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

राजधानी, वंदे भारत और तेजस भी प्रभावित

राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत, तेजस (Tejas) और अमृत भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी 2 से 8 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी कोहरे का असर साफ देखा गया।

Read More :

#AQI News #Bihar Terminal News #Breaking News in Hindi #CPCB News #Deoghar Express News #Hamsafar Express News #Hindi News #IMD news #Latest news #Purva Express News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.