Badrinath- बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने किया पहला दर्शन-पूजन

Read Time:  1 min
बदरीनाथ धाम
बदरीनाथ धाम
FONT SIZE
GET APP

देहरादून। भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में सुबह 6:15 बजे कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) को पूर्णता मिल गई। इस पावन अवसर पर धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सीएम धामी ने की पहली महाभिषेक पूजा

कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कराई। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

तेल कलश यात्रा और डोलियों का भव्य स्वागत

इससे पहले पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर (Badri Temple) में पूजा-अर्चना के बाद तेल कलश यात्रा और देव डोलियां बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुईं। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया। कुबेर और उद्धव जी के विग्रहों को क्रमशः बामणी गांव और रावल निवास में विश्राम दिया गया।

श्रद्धालुओं संग सीएम ने ग्रहण किया प्रसाद

मुख्यमंत्री धामी ने धाम में आयोजित भंडारे का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सेवा कार्यों की सराहना की।

अन्य पढ़े: Apple new CEO : एप्पल का नया सीईओ जॉन टर्नस

लोक संस्कृति और भक्ति का संगम

कपाट खुलने के अवसर पर माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागर और झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा धाम लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग गया। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।