తెలుగు | Epaper

Indore : कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Indore : कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर के बाहर था। जब वह लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली मृतका की पहचान मोनिका चौहान (Monica Chauhan) के रूप में हुई है, जो विजयनगर के कल्प कामधेनू नगर में पति रितेश पटेल के साथ रहती थी। मोनिका घर पर सिलाई का काम करती थी, जबकि पति रितेश रेपिडो बाइक चलाता है। पति के मुताबिक सोमवार को मोनिका ने सिलाई के लिए कपड़ा लाने को कहा था, लेकिन वह उसे कपड़ा दिलाने नहीं ले जा सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

अप्रैल में की थी शादी

बताया जा रहा है कि मोनिका और रितेश (Ritesh) ने अप्रैल 2025 में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। मोनिका के माता-पिता खजराना इलाके में रहते हैं।

पिता ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

मृतका के पिता हीरालाल चौहान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में उन्होंने खजराना थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी और कई बार पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि बेटी विजयनगर में रह रही है। उन्होंने जांच अधिकारी गणेश मुजाल्दे से बेटी को परिवार से मिलवाने की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

अन्य पढ़े: H1b visa update : H-1B वीजा अलर्ट, 1 लाख डॉलर फीस, बदले लॉटरी नियम!

पिता का आरोप है कि मोनिका ससुराल में परेशान थी, जिसकी जानकारी उन्हें उनकी भतीजी से मिलती रही। सोमवार को भी बेटी की मौत की सूचना भतीजी ने ही दी। जब वे एमवाय अस्पताल पहुंचे तो मोनिका के शव को मर्चुरी में रखवाया जा चुका था।

पुलिस जांच में जुटी

विजयनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

अन्य पढ़े:

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870