తెలుగు | Epaper

Sri Ganganagar : घर के बाहर बैठे कुत्तों ने महिला पर किया हमला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sri Ganganagar : घर के बाहर बैठे कुत्तों ने महिला पर किया हमला

श्रीगंगानगर शहर के प्रेम नगर इलाके में देवर के घर मिलने आई महिला पर बाहर बैठे कुत्तों ने अटैक कर दिया। बचने के लिए वह रैंप पर चढ़ी, लेकिन पैर फिसलने से जमीन पर गिर गई। गिरते ही कुत्तों ने हाथ-पैर पर काट लिया। शोर सुनकर स्कूटी सवार और परिजन मौके पर पहुंचे तो कुत्ते भाग गए। घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाकर एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाए गए।

घटना सोमवार (16 फरवरी) शाम करीब 4:45 बजे की है।

पहले PHOTS में देखें घटनाक्रम …

महिला प्रेमनगर में अपने देवर के घर मिलने आई थी।

गेट के रैंप पर चढ़ते ही महिला (Woman) का पैर फिसलने से वहां सो रहे कुत्ते जाग गए।

महिला के हाथ में पकड़ी सामान की थैली को कुत्तों ने खींच लिया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर गिर पड़ी।

महिला के सड़क पर गिरते ही कुत्तों (dogs) के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान गली में एक स्कूटी सवार के आने पर कुत्ते भाग गए।

घर के मैन गेट के बाहर सो रहे थे कुत्ते

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर 49 साल की महिला नीलम मिड्ढ़ा (निवासी शक्ति नगर, गली नंबर-3) ने बताया कि वह अपने देवर अनिल मिड्ढ़ा के घर (मकान नंबर 84-सी, प्रेम नगर) मिलने गई थीं। घर के बाहर बने रैंप पर दो कुत्ते सो रहे थे।

वह सावधानी से मेन गेट खोलने लगीं, तभी उनका पैर फिसलने की आवाज से कुत्ते भड़क गए।

जमीन पर गिरते ही झुंड ने घेरा

बैग छूते ही दोनों कुत्तों ने उसे खींच लिया, जिससे नीलम गिर पड़ीं। गिरते ही गली के अन्य 4-5 आवारा कुत्ते भी वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो घर के अंदर से परिजन बाहर आए। उसी दौरान एक स्कूटी सवार भी वहां आ गया, जिससे कुत्ते भाग गए।

अन्य पढ़े: Bhiwadi chemical factory : राजस्थान फैक्ट्री में भीषण आग, सात मजदूरों की मौत

हाथ-पैर पर गहरे घाव

परिजन तुरंत महिला को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बाएं हाथ और पैर पर घाव थे। प्राथमिक उपचार कर एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।

क्षेत्र में बढ़ रहे हमले, कार्रवाई की मांग

पूर्व पार्षद कमल नारंग ने कहा- प्रेम नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और आए दिन हमले हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लगातार बढ़ रही।

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870