పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National- चुनाव आयोग का ऐलान, 24 राज्यसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 22, 2026 • 12:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों (24 Rajya Sabha seats) पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के मुताबिक सभी सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। इस घोषणा के बाद विभिन्न राज्यों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

1 जून को जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया (Election process) की औपचारिक अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। आयोग ने कहा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

इन राज्यों की सीटों पर होंगे चुनाव

इन उपचुनावों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और मिजोरम की राज्यसभा सीटें शामिल हैं। सबसे ज्यादा चार-चार सीटें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक से खाली हो रही हैं।

कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल समाप्त

जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh और पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली हो रही हैं।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चुनाव आयोग के सख्त निर्देश

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के विशेष स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन से डाला गया वोट अमान्य माना जाएगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारियां

राज्यसभा में संख्या बल को लेकर यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। उच्च सदन में बहुमत और महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिहाज से इन सीटों का राजनीतिक महत्व काफी बढ़ गया है। इसी वजह से सभी प्रमुख दलों ने उम्मीदवारों और रणनीति को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews #Rajyasabha Seat News breakingnews latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.